Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासन के शीर्ष प्राथमिकता कार्यक्रम के अंतर्गत किसान दिवस का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

किसान दिवस में किसानों को योजनाओं की जानकारी, मोती की खेती का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

Advertisement Box

किसान दिवस में कृषकों की समस्याओं पर हुआ मंथन, कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी व मोती पालन की दी जानकारी

 

अंबेडकर नगर19 अगस्त 2026।(आशा भारती नेटवर्क) शासन के शीर्ष प्राथमिकता कार्यक्रम के अंतर्गत किसान दिवस का आयोजन आज विकास भवन सभागार में उप निदेशक कृषि की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग कर उपस्थित कृषकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं कृषकों के हित में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उप निदेशक कृषि ने बताया कि कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया के उपरांत 20 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे एनआईसी कक्ष में ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने आवेदन करने वाले कृषकों से निर्धारित समय पर ई-लॉटरी में प्रतिभाग करने की अपील की।


उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी महोदया के निर्देशों के क्रम में जनपद में मोती की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संतोष सिंह द्वारा मोती उत्पादन का मौके पर प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर द्वारा सीप को चिमटी की सहायता से खोलकर उसमें न्यूक्लियस डालने की प्रक्रिया का प्रयोगात्मक प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में 30 मोती पालकों का चयन किया जा चुका है। चयनित कृषकों को शीघ्र ही जहांगीरगंज स्थित संतोष सिंह के तालाब पर मोती उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोती की खेती का उत्पादन चक्र लगभग डेढ़ वर्ष का होता है तथा उचित तकनीक से एक बिस्वा तालाब क्षेत्रफल में मोती की खेती के माध्यम से कृषक अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी ने रबी सीजन के लिए तोरिया, सरसों, चना, मटर एवं गेहूं आदि बीजों की बुकिंग के संबंध में कृषकों को जानकारी दी। साथ ही कृषि रक्षा रसायनों पर देय अनुदान को पॉस मशीन के माध्यम से मौके पर प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कृषकों से खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कृषक अपने संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित कराने में सहयोग करें।
कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता विद्युत, मंडी सचिव, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी तथा अग्रणी जिला प्रबंधक, सहकारिता सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कृषक हितैषी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा कृषकों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया।
इस अवसर पर कृषकों ने कृषि यंत्रों पर अनुदान, क्रय केंद्रों के संचालन एवं अन्य कृषि संबंधी विषयों पर अपने सुझाव एवं समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों द्वारा कृषकों की ओर से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 19 अगस्त 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp