Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीएम पोषण योजना के रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

रसोइयों के सम्मान, मानदेय वृद्धि एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा से जनपद के रसोइयों में खुशी की लहर

Advertisement Box

जनपद की समस्त तहसीलों में भी पीएम पोषण योजना के रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 23 अगस्त 2026।
विकास भवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में मुख्यमंत्री जी एवं उत्तर प्रदेश द्वारा पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, प्रशासक/पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पीएम पोषण योजना के रसोइये उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश के कर्मयोगी रसोइयों के सम्मान के साथ प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा रसोइयों के हित में मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न कल्याणकारी सुविधाओं की सौगात दिए जाने पर जनपद के रसोइयों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा।
इस अवसर पर कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने जनपद के सभी पीएम पोषण योजना के रसोइयों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा रसोइयों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनके मानदेय में निरंतर वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में रसोइयों को ₹1,000 मानदेय प्राप्त होता था, जिसे सरकार द्वारा बढ़ाकर ₹2,000 किया गया और अब इसे बढ़ाकर ₹3,000 प्रतिमाह किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा रसोइयों के सम्मान, सुरक्षा एवं सामाजिक-आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
प्रशासक/पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्री श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर से पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा रसोइयों को महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान की गई हैं। इनमें मानदेय में ₹1,000 की वृद्धि, दुर्घटना की स्थिति में परिवार को ₹2 लाख की सहायता, प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस उपचार तथा साड़ी के लिए दी जाने वाली धनराशि को बढ़ाकर ₹1,000 किया जाना शामिल है। उन्होंने कहा कि रसोइयों के मानदेय में वृद्धि के साथ दुर्घटना सहायता एवं कैशलेस चिकित्सा की सुविधा प्रदान किया जाना प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता एवं रसोइयों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि पीएम पोषण योजना के सफल संचालन में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में उनके योगदान को देखते हुए सरकार द्वारा उनके सम्मान, सुरक्षा एवं हितों की रक्षा के लिए उठाए गए कदम निश्चित रूप से प्रशंसनीय हैं।
मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला ने रसोइयों को संबोधित करते हुए पीएम पोषण योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने रसोइयों द्वारा विद्यालयों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के महत्वपूर्ण दायित्व के निर्वहन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के पोषण एवं विद्यालयी वातावरण को बेहतर बनाने में रसोइयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रसोइयों ने मा० मुख्यमंत्री जी एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं दुर्घटना सहायता जैसी कल्याणकारी घोषणाओं का स्वागत किया। रसोइयों ने कहा कि सरकार द्वारा उनके हित में किए गए निर्णय से उन्हें सम्मान, सुरक्षा एवं आर्थिक संबल प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पूनम मिश्रा द्वारा अतिथिगण एवं रसोईया बहनों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुभासपा भी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जनपद की अन्य समस्त तहसीलों में भी जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं प्रदेश की 3.54 लाख रसोइयों हेतु कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp