Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनपद में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

Author Image
Written by
Asha Bharti News

जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारियों ने थोक विक्रेताओं एवं व्यापारियों के यहां चीनी के स्टॉक का किया सत्यापन

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर 24 अगस्त 2026।(आशा भारती नेटवर्क)जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के आदेश पर समस्त उप जिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न थोक विक्रेताओं एवं व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर उपलब्ध चीनी के स्टॉक का सत्यापन किया गया।
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि जनपद में चीनी की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है तथा वर्तमान में किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की कि चीनी की उपलब्धता अथवा मूल्य को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से चीनी का भंडारण न करें।
उन्होंने जनपद के समस्त थोक विक्रेताओं एवं व्यापारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि चीनी की कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा आवश्यकता से अधिक मात्रा में अनावश्यक भंडारण करने का प्रयास न किया जाए। यदि किसी व्यापारी द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए कालाबाजारी अथवा अनधिकृत/अत्यधिक भंडारण किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि चीनी की उपलब्धता एवं बाजार की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। आमजन से अपील है कि आवश्यकता के अनुरूप ही चीनी की खरीदारी करें तथा किसी भी भ्रामक सूचना अथवा अफवाह पर विश्वास न करें।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 24 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp