Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वाहन की टक्कर से साइकिल दुकानदार की हुई मौत

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। अकबरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहितीपुर चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने साइकिल दुकानदार को जबरदस्त टक्कर मारी, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement Box

आपको बता देंकि पहितीपुर चौराहे पर साइकिल की दूकान कर रहे जगदम्बा प्रसाद पाण्डे पुत्र स्वर्गीय रामनयन पाण्डे निवासी बन्दनडीह, बदई का पूरा थाना अकबरपुर अंबेडकरनगर की पहितीपुर चौराहे पर ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बताया जाता है कि जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय अपनी साइकिल की दूकान के बगल में चाय की दुकान से चाय पी कर लौट रहे थे की पीछे से असावधानी पूर्वक पिकअप चालक ने जोरदार टक्टर मार दी जिससे दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है। सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यमणि यादव द्वारा शासन व प्रशाशन से मृतक परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए और अलग से अहेतुक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp