Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होटल में पकड़ी गई 19 साल की खूबसूरत’ लड़की पूछताछ में पुलिस के उड़े होश 4 साल पहले किया

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

राजस्थान के सिरोही जिले में पुलिस की जांच के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने अधिकारियों को भी चौंका दिया. माउंट आबू के एक होटल में रह रही 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने दस्तयाब किया है।

शुरुआती पूछताछ में पुलिस के मुताबिक, युवती ने करीब चार साल पहले बिना वैध दस्तावेज भारत में प्रवेश करने की बात बताई है. पुलिस को उसके पास से बांग्लादेश का पासपोर्ट और जन्म प्रमाण पत्र भी मिला है. अब एजेंसियां उसके भारत आने के रास्ते, यहां रहने और स्थानीय संपर्कों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं. यह कार्रवाई राजस्थान में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और सत्यापन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई. पुलिस की मानें तो, इस अभियान की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर की जा रही है.

होटल में संदिग्ध विदेशी युवती की सूचना

पुलिस के मुताबिक माउंट आबू थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक होटल में एक संदिग्ध विदेशी युवती ठहरी हुई है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने होटल कासिबा में कार्रवाई की और वहां से युवती को दस्तयाब कर लिया. पुलिस ने उसकी पहचान शीला अख्तर उर्फ उमा इस्लाम के रूप में बताई है. शुरुआती पूछताछ में उसने खुद को बांग्लादेश के बोंगुना जिले का निवासी बताया।

चार साल पहले भारत आने का दावा

पुलिस के अनुसार, युवती से पूछताछ के दौरान सामने आया कि वह करीब चार वर्ष पहले बिना वैध दस्तावेज के भारत में दाखिल हुई थी. हालांकि, पुलिस अब उसके इस दावे और भारत में प्रवेश से जुड़े सभी तथ्यों का सत्यापन कर रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि युवती भारत में किस रास्ते से आई, इतने समय के दौरान कहां-कहां रही और किन लोगों के संपर्क में थी।

पासपोर्ट और जन्म प्रमाण पत्र मिला

पुलिस के अनुसार, मामले में सीमा सुरक्षा बल, गृह विभाग और पश्चिम बंगाल की संबंधित खुफिया एजेंसियों से भी समन्वय किया जा रहा है. युवती को उसके देश वापस भेजने की प्रक्रिया नियमानुसार आगे बढ़ाई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों और अन्य तथ्यों के सत्यापन के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी.

सिरोही में पहले भी हुई कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक सिरोही जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के अभियान के दौरान इससे पहले भी कार्रवाई हो चुकी है. पुलिस का दावा है कि जिले में तीन अन्य बांग्लादेशी महिलाओं को भी दस्तयाब किया गया था और उनके खिलाफ निष्कासन की प्रक्रिया पूरी की गई. फिलहाल पुलिस होटल, किराए के मकानों और अन्य संभावित स्थानों पर सत्यापन और निगरानी बढ़ा रही है. इस मामले में युवती के भारत आने से लेकर यहां रहने तक की परिस्थितियों की जांच जारी है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp