Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बैलेट पेपर पर हुआ चुनाव हार गई कांग्रेस, 2 सीट मिलीं; भाजपा 32 पर जीती

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

कांग्रेस को असम में चुनावी झटका लगा है। SIR के खिलाफ प्रदर्शन के बीच पार्टी को सिलचर नगर निगम बनने के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। अब इस हार पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसा है कि कांग्रेस बैलेट पेपर पर भी नहीं जीत सकती है।

Advertisement Box

क्या रहे नतीजे

कुल 42 वार्ड में से 40 वार्ड के लिए तीन अक्टूबर को मतदान हुआ था, जबकि वार्ड संख्या 9 और 20 से भाजपा उम्मीदवार बिजेंद्र प्रसाद सिंह व भक्ति सेन तालुकदार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इनमें से भाजपा ने 32 और असम गण परिषद ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि, कांग्रेस के खाते में 2 सीटें और निर्दलीय को 6 पर जीत मिली है।

बैलेट पेपर पर चुनाव चाहती है कांग्रेस

30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि INDIA गठबंधन को ईवीएम के बजाय मत पत्र से मतदान की व्यवस्था बहाल करने की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रणाली में लोगों का विश्वास और भरोसा बहाल करना जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने प्रशासनिक खामियों, अपर्याप्त दस्तावेज या जागरूकता की कमी के कारण पात्र मतदाताओं के नाम हटने से सुरक्षा, ईवीएम के स्थान पर मत पत्र से मतदान, युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों के लिए सरल पंजीकरण प्रक्रिया और ऐसी निर्वाचन संस्था की मांग की जो सभी राजनीतिक दलों का विश्वास हासिल कर सकें।

मांग दोहराई

खरगे ने सोमवार को कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को रद्द करना और मत पत्र के जरिए चुनाव कराना, ये तीन ऐसी प्रमुख मांगें हैं जिनसे उनकी पार्टी समझौता नहीं करेगी।

INDIA अलायंस का बड़ा प्रदर्शन

मंगलवार को राजधानी दिल्ली में विपक्ष ने INDIA गठबंधन के बैनर तले बड़ा प्रदर्शन किया था। बड़ी संख्या में सांसद और नेताओं ने निर्वाचन आयोग जाने के लिए पैदल मार्च की शुरुआत की थी, लेकिन सुरक्षा घेरे के चलते नीति आयोग के सामने रुक गए। उस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, खरगे, अखिलेश यादव समेत कई बड़े मौजूद थे।

राहुल

हालांकि, बाद में राहुल ने सड़क से हटकर आकाशवाणी का रुख किया था और देर रात तक वहीं धरने पर बैठे रहे। रात में पुलिस ने उन्हें थोड़े समय के लिए हिरासत में लिया और फिर छोड़ दिया। तब प्रियंका गांधी उनके साथ थीं।

जनपद में लागू हुई आदर्श आचार संहिता
आज फोकस में

जनपद में लागू हुई आदर्श आचार संहिता

श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में 146 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क औषधियों का वितरण
आज फोकस में

श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में 146 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क औषधियों का वितरण

<span class=बैलेट पेपर पर हुआ चुनाव हार गई कांग्रेस, 2 सीट मिलीं; भाजपा 32 पर जीती">
आज फोकस में

बैलेट पेपर पर हुआ चुनाव हार गई कांग्रेस, 2 सीट मिलीं; भाजपा 32 पर जीती

सभी परिषदीय विद्यालयों में पहुंचे अधिकारी, बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन
आज फोकस में

सभी परिषदीय विद्यालयों में पहुंचे अधिकारी, बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन

एसपी प्राची सिंह ने साइबर ठगी से बचाव के प्रति लोगों को किया जागरूक
आज फोकस में

एसपी प्राची सिंह ने साइबर ठगी से बचाव के प्रति लोगों को किया जागरूक

मतदाता सूची में नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, SIR रोकने और बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
आज फोकस में

मतदाता सूची में नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, SIR रोकने और बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 07 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp