Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 07 अक्टूबर 2026। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए जनपद अंबेडकर नगर में फील्ड ट्रेनर (FT) के 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के कुल 86 फील्ड ट्रेनरों को चार मास्टर ट्रेनरों द्वारा तीन–तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस दौरान फील्ड ट्रेनरों को जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत किए जाने वाले जनसंख्या गणना कार्य की प्रक्रिया, ऐप आधारित डिजिटल गणना, प्रश्नावली भरने, सूचनाओं के सही संकलन एवं सत्यापन सहित जनगणना कार्य से जुड़ी विभिन्न बारीकियों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा।











