Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छात्र-छात्राएं अधिक परिश्रम करके अपनी प्रतिभा को निखारें

Author Image
Written by
Asha Bharti News

खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisement Box

गिरजा शंकर गुप्ता
टांडा अंबेडकर नगर। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से विभिन्न प्रकार की योजनाएं एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में न्याय पंचायत संसाधन केंद्र मुंडेरा के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं की खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक सुधीर चतुर्वेदी एवं इरशाद अहमद , दिनेश चौरसिया ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता का संचालन न्याय पंचायत प्रभारी दिनेश नारायण सिंह ने किया । प्रतियोगिता में 50 मीटर, 100 मी ,200 मी, 400 मी की दौड़, लंबी कूद ,कबड्डी ,खो-खो एवं नाटक ,लोकगीत आदि की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। बालक वर्ग की दौड़ में मोहम्मद अरहान प्राथमिक विद्यालय रामपुर बेनीपुर ने 50 मीटर ,100 मीटर एवं 200 मी दौड़ में प्रथम स्थान एवं बालिका वर्ग में अंशिका प्राथमिक विद्यालय लंगडी पृथ्वीपुर ने 50 मीटर, 100 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने-अपने वर्ग में चैंपियन घोषित हुए। इसी प्रकार कबड्डी में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय पुरैनिया एवं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय रामपुर बेनीपुर ने प्रथम स्थान एवं प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर मुंडेरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । लंबी कूद में प्राथमिक विद्यालय लंगडी पृथ्वीपुर के रक्षत् एवं प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर मुंडेरा की नजमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिता में प्राप्त अंकों के आधार पर प्राथमिक विद्यालय रामपुर बेनीपुर चैंपियन और द्वितीय स्थान पर प्राथमिक विद्यालय लंगडी पृथ्वीपुर रहे। बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि एआर पी कृष्ण दीपक तिवारी, प्रमोद विश्वकर्मा एवं रणविजय सिंह यादव रहे। विशिष्ट अतिथि कृष्ण दीपक तिवारी ने छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए बधाई देते हुए अन्य सभी को और अधिक परिश्रम करके अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया। न्याय पंचायत प्रभारी दिनेश नारायण सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं एवं प्रधानाध्यापक ,प्रभारी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक एवं शिक्षामित्रों से ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी और अच्छे ढंग से करने का अनुरोध किया प्रतियोगिता संयोजक राम सुभाष यादव ,अमित कुमार ,सुभाष चंद्र, निसार अहमद ,वाज़िदा तबस्सुम, जेबा खातून ,अनिल कुमार ,जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार मौर्य, लालजीत, प्रदीप कुमार, अवशेष कुमार आदि प्रतियोगिता आयोजन में सहयोग कर रहे थे। पुरस्कार वितरण के पश्चात प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ संपन्न हुआ । संयोजक राम सुभाष यादव ने आए हुए सभी का आभार ज्ञापित किया।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 07 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp