(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 04 नवम्बर 2026। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार हेतु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ द्वारा जनपद में भेजी गई एलईडी वैन को आज जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि एलईडी वैन जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में भ्रमण कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगी।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य शासन की योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी सरल एवं रोचक तरीके से उपलब्ध होगी, जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।











