अंबेडकरनगर।(आशा भारती नेटवर्क) बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय अम्बेडकरनगर ने क्षेत्र में व्यवसाय वृद्धि और कम लागत वाली जमा राशियों (CASA) को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। क्षेत्रीय प्रमुख श्री मिहिर कुमार झा की गरिमामयी उपस्थिति में जिले के दो प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों सेंट जेवियर्स स्कूल (रामनगर) एवं हीरा पब्लिक स्कूल (हंसवर) के साथ कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज (CSP) समझौता ज्ञापन (MoU) पर सफलतापूर्वक हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौते के तहत दोनों संस्थानों के कुल 290 से अधिक कर्मचारियों (सेंट जेवियर्स स्कूल के 120+ एवं हीरा पब्लिक स्कूल के 170+ शिक्षक एवं कर्मचारी) के वेतन खाते बैंक ऑफ बड़ौदा में खोले जाएंगे।
मुख्य आकर्षण एवं व्यावसायिक लाभ-
100% सैलरी खाता ऑनबोर्डिंग दोनों विद्यालयों के सभी कर्मचारियों के प्राथमिक वेतन खाते सीधे बैंक ऑफ बड़ौदा की निकटतम शाखाओं से जोड़े जाएंगे।
रिटेल एवं डिजिटल उत्पादों का विस्तार 290+ नए वेतन खातों के साथ-साथ कर्मचारियों को मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, सुरक्षा बीमा योजनाओं और व्यक्तिगत ऋण (Personal Loan), गृह ऋण (Home Loan) व वाहन ऋण (Auto Loan) जैसी आकर्षक खुदरा ऋण सुविधाओं से आच्छादित किया जाएगा।
संस्थागत संबंधों में मजबूती,यह साझेदारी जिले के अन्य प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं कॉर्पोरेट संस्थानों के साथ बैंक के व्यावसायिक संबंधों को नए आयाम देने में सहायक सिद्ध होगी।
क्षेत्रीय प्रमुख श्री मिहिर कुमार झा ने इस सफलता पर क्षेत्रीय टीम को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि इन समझौतों से क्षेत्र में बैंक के मार्केट शेयर और ग्राहक आधार में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।


सेंट जेवियर्स और हीरा पब्लिक









