Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी के निर्देश पर बाजार वाली ग्राम पंचायतों में 30 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक चलाया गया विशेष सफाई अभियान

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • जनपद में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से संचालित हुआ अभियान

 

Advertisement Box

अंबेडकरनगर 04 नवम्बर 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश के क्रम में जनपद अम्बेडकरनगर की बाजार वाली 113 ग्राम पंचायतों में दिनांक 30 अक्टूबर 2026 से 04 नवम्बर 2026 तक विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया।

इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए प्रत्येक बाजार एवं क्लस्टरवार सफाई कर्मियों का रोस्टर तैयार कर उनकी ड्यूटी निर्धारित की गई थी। अभियान के अंतर्गत बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों, नालियों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई कराई गई।

उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बाजार क्षेत्रों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। जिलाधिकारी महोदया के निर्देशों के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अभियान की निरंतर निगरानी की गई तथा निर्धारित रोस्टर के अनुसार सफाई कार्य संपन्न कराया गया।

जिला प्रशासन द्वारा जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ जनपद के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करें तथा कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, जिससे जनपद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके।

सेंट जेवियर्स और हीरा पब्लिक स्कूल के साथ कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज हुआ समझौता
आज फोकस में

सेंट जेवियर्स और हीरा पब्लिक स्कूल के साथ कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज हुआ समझौता

श्रवण धाम में धूमधाम से मनाया गया गंगा उत्सव, दीपदान और गंगा आरती से भक्तिमय हुआ माहौल
आज फोकस में

श्रवण धाम में धूमधाम से मनाया गया गंगा उत्सव, दीपदान और गंगा आरती से भक्तिमय हुआ माहौल

<span class=जिलाधिकारी के निर्देश पर बाजार वाली ग्राम पंचायतों में 30 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक चलाया गया विशेष सफाई अभियान">
आज फोकस में

जिलाधिकारी के निर्देश पर बाजार वाली ग्राम पंचायतों में 30 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक चलाया गया विशेष सफाई अभियान

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें – जिलाधिकारी
आज फोकस में

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें – जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने क्राप कटिंग के जरिए परखा धान का उत्पादन
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने क्राप कटिंग के जरिए परखा धान का उत्पादन

दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण
आज फोकस में

दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 04 नवंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp