Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रवण धाम में धूमधाम से मनाया गया गंगा उत्सव, दीपदान और गंगा आरती से भक्तिमय हुआ माहौल

Author Image
Written by
Asha Bharti News

   कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ, स्वच्छता एवं गंगा संरक्षण का दिया संदेश*

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार 4 नवंबर को गंगा उत्सव के अवसर पर कटेहरी क्षेत्र स्थित पावन श्रवण धाम में विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान, विभिन्न प्रतियोगिताएं, दीपदान, गंगा आरती, सांस्कृतिक उत्सव एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीपिका साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभागीय वन अधिकारी अंबेडकरनगर जगदंबिका प्रसाद ने की। जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका प्रियंका तिवारी ने किया।
इस अवसर पर कुमारी कन्या विद्या मंदिर श्रवण धाम की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान दीपदान एवं गंगा आरती ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साथ ही स्वच्छता अभियान के माध्यम से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभात वर्मा, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से सत्यम श्रीवास्तव, क्षेत्र के ग्राम प्रधानों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने, नदियों एवं जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने तथा प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

सेंट जेवियर्स और हीरा पब्लिक स्कूल के साथ कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज हुआ समझौता
आज फोकस में

सेंट जेवियर्स और हीरा पब्लिक स्कूल के साथ कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज हुआ समझौता

<span class=श्रवण धाम में धूमधाम से मनाया गया गंगा उत्सव, दीपदान और गंगा आरती से भक्तिमय हुआ माहौल">
आज फोकस में

श्रवण धाम में धूमधाम से मनाया गया गंगा उत्सव, दीपदान और गंगा आरती से भक्तिमय हुआ माहौल

जिलाधिकारी के निर्देश पर बाजार वाली ग्राम पंचायतों में 30 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक चलाया गया विशेष सफाई अभियान
आज फोकस में

जिलाधिकारी के निर्देश पर बाजार वाली ग्राम पंचायतों में 30 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक चलाया गया विशेष सफाई अभियान

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें – जिलाधिकारी
आज फोकस में

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें – जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने क्राप कटिंग के जरिए परखा धान का उत्पादन
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने क्राप कटिंग के जरिए परखा धान का उत्पादन

दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण
आज फोकस में

दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 04 नवंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp