Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शेख हसीना को ले जाना है तो पहले माननी होंगी 2 शर्तें, बांग्लादेश के सामने भारत ने रखी मांग

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

   बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत से वापसी को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है. बांग्लादेश की तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार लगातार उनकी वापसी की मांग कर रही है.

Advertisement Box

इस बीच खबर है कि भारत ने हसीना को ढाका भेजने के लिए दो शर्तें रखी हैं। इनमें पहली शर्त है कि बांग्लादेश की सेना उन्हें लेने के लिए सैन्य विमान भेजे. दूसरी शर्त उनकी सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया से जुड़ी है. भारत चाहता है कि बांग्लादेश लौटने पर हसीना को अपनी मौत की सजा के खिलाफ अपील करने और नए सिरे से मुकदमे का सामना करने का मौका मिले. BBC बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और बांग्लादेश के बीच इस मुद्दे पर रास्ता निकालने की कोशिश हो रही है। हालांकि,भारत की ओर से बताई गई इन दोनों शर्तों को आशा भारती न्यूज स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं करता है।

भारत ने बांग्लादेश के सामने कौन सी 2 शर्तें रखीं?

BBC बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की पहली शर्त है कि बांग्लादेश की सेना शेख हसीना को वापस ले जाने की जिम्मेदारी संभाले. भारत चाहता है कि उन्हें सैन्य विमान से नई दिल्ली से ढाका भेजा जाए. शेख हसीना जब अगस्त 2024 में बांग्लादेश छोड़कर भारत आई थीं, तब भी वह सैन्य विमान से ही पहुंची थीं. दूसरी शर्त उनके खिलाफ बांग्लादेश में चल रहे कानूनी मामलों से जुड़ी है. भारत चाहता है कि बांग्लादेश सरकार इस बात की गारंटी दे कि हसीना को अपनी मौत की सजा के खिलाफ अपील करने का अधिकार मिलेगा. साथ ही जुलाई 2024 में हुई हत्याओं से जुड़े आरोपों पर उनके खिलाफ नए सिरे से मुकदमा चलाया जाएगा. भारत की ये कथित शर्तें इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि हसीना की वापसी का मामला लंबे समय से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव की वजह बना हुआ है. हालांकि, भारत सरकार ने इन शर्तों को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

दिसंबर में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना

रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना दिसंबर में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं. वह फिलहाल भारत में रह रही हैं. उन्होंने वापसी की तैयारी के लिए नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश दूतावास से अपना पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र वापस मांगा है. हालांकि, बांग्लादेश सरकार ने साफ कर दिया है कि उन्हें पासपोर्ट जारी करने का सवाल ही नहीं उठता. बांग्लादेश की सत्ताधारी BNP ने हसीना की इस कोशिश को राजनीतिक कदम बताया है. पार्टी का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है.

भारत ने क्या कहा?

शेख हसीना की वापसी को लेकर बांग्लादेश की ओर से लगातार मांग उठाई जा रही है. इसी बीच शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से इस मामले पर सवाल पूछा गया. उन्होंने कहा, ‘प्रत्यर्पण एक कानूनी मामला है और इससे उसी के मुताबिक निपटा जाएगा.’ भारत ने इस बयान के जरिए साफ किया कि हसीना की वापसी का फैसला कानूनी प्रक्रिया के तहत ही होगा. हालांकि, मंत्रालय ने BBC बांग्ला की रिपोर्ट में बताई गई दोनों शर्तों पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की।

भारत के हाथ से निकल गया था मैच, फिर मनाल-मोहित ने पलटी बाजी, आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को रौंदा
आज फोकस में

भारत के हाथ से निकल गया था मैच, फिर मनाल-मोहित ने पलटी बाजी, आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं सैनिक विश्राम गृह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वर्चुअल लोकार्पण
आज फोकस में

नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं सैनिक विश्राम गृह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वर्चुअल लोकार्पण

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयं सेवकों द्वारा अभिगृहीत बस्तियों में मतदान के प्रति किया गया जागरूक
आज फोकस में

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयं सेवकों द्वारा अभिगृहीत बस्तियों में मतदान के प्रति किया गया जागरूक

थाना दिवस पर डीएम एवं एसपी ने आलापुर में थाने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुना
आज फोकस में

थाना दिवस पर डीएम एवं एसपी ने आलापुर में थाने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुना

पराली जलाए जाने पर कृषकों पर दर्ज होगी एफआईआर,वसुला जाएगा जुर्माना
आज फोकस में

पराली जलाए जाने पर कृषकों पर दर्ज होगी एफआईआर,वसुला जाएगा जुर्माना

स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें पत्रकार बंधु, जनपदवासियों को ऑनलाइन स्व-गणना के लिए करें जागरूक: जिला जनगणना अधिकारी
आज फोकस में

स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें पत्रकार बंधु, जनपदवासियों को ऑनलाइन स्व-गणना के लिए करें जागरूक: जिला जनगणना अधिकारी

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 15 नवंबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp