- ‘मुझे भगवान पर भरोसा था…’, 10वें नंबर पर आकर भारत को जिताने वाले मोहित उल्वा का बयान हुआ वायरल, जानें क्या-क्या कहा…
खेल समाचार। अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की एक विकेट की जीत किसी थ्रिलर मूवी से कम नहीं थी. इस फिल्म के हीरो रहे मोहित सिल्वा… 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए इस युवा खिलाड़ी ने 49 रनों की पारी खेली भारतीय क्रिकेट टीम को जीत की दहलीज पार कराने का काम किया।
भारत की इस जीत के बाद हर तरफ अब मोहित के ही चर्चे हैं, जिन्होंने असंभव को संभव कर दिखाया फाइनल में पाकिस्तान को धूल चटाकर भारत को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. मोहित ने मैच खत्म होने के बाद बताया कि आखिरी ओवर में उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा था वह खुद को ऑलराउंडर मानते हैं।
मोहित उल्वा ने क्या-क्या कहा?
18 साल की उम्र में मोहित उल्वा ने अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए मोहित उल्वा ने शानदार बल्लेबाजी की अपनी टीम को जीत दिलाई. इसके बाद मोहित ने जीतने के बाद कहा, “आखिरी ओवर में मुझे भगवान पर भरोसा था. मैं खुद को एक ऑलराउंडर मानता हूं. यह टूर्नामेंट मेरे लिए कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन मुझे यकीन था कि आज मैं अच्छा प्रदर्शन कर पाऊंगा. मुझे मनल के साथ की जरूरत थी, जो उसने मुझे दिया.”
उल्वा ने आगे कहा, “मुझे पता था कि आज का दिन मेरा है मैं अपनी टीम को जीत दिलाऊंगा. नंबर 10 मेरे लिए बहुत लकी रहा है, क्योंकि मेरे सारे रन इसी नंबर पर आए हैं. हमें अपनी बैटिंग पर भरोसा था कि हम इस लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं. विकेट काफी सपाट था हम खुद से कह रहे थे कि अगर वे इतने रन बना सकते हैं, तो हम भी बना सकते हैं.”
आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मोहित ने दिलाई जीत
पाकिस्तान के साथ खेले गए अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मैच में भारत के स्टार खिलाड़ी मोहित उल्वा ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. मोहित की जितनी तारीफ की जाए, वो कम ही होगी, क्योंकि उन्होंने जीत का जज्बा दिखाया फिर टीम को जीत की दहलीज पार भी कराई।
मोहित 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए तब भारत का स्कोर 252/8 था. तब ऐसा लग रहा था कि ये मैच पूरी तरह से पाकिस्तान की ओर झुक गया है. मगर, फिर मोहित उल्वा मनल चौधरी ने मिलकर मैच को भारत की ओर झुकाया. दोनों ने मिलकर 9 वें विकेट के लिए 35 गेंदों पर 57 रनों की पार्टनरशिप की. इसके बाद आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मोहित उल्वा ने भारत को जीत की दहलीज पार कराई खिताबी जीत दिलाई।
रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने उठाई ट्रॉफी, मोहित मनल ने ऐसे पलट दिया मैच का रुख











