
- प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 14 नवम्बर 2026। थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने थाना आलापुर में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यकतानुसार संयुक्त टीम गठित कर प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण किया जाए तथा शिकायतों का पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी, तहसीलदार आलापुर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


थाना दिवस पर डीएम एवं









