Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयं सेवकों द्वारा अभिगृहीत बस्तियों में मतदान के प्रति किया गया जागरूक

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, अम्बेडकर नगर के निर्देशों के अनुपालन में स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की 14 विद्यालयीय इकाइयों के स्वयंसेवकों द्वारा दिनांक 14 नवम्बर 2026 को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने अपने-अपने कार्यक्रम अधिकारियों के निर्देशन में टोली बनाकर अभिगृहीत बस्तियों में घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया तथा उन्हें मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने आमजन को लोकतंत्र में मतदान की महत्ता, मतदाता के अधिकार एवं कर्तव्यों तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने के संबंध में जानकारी दी।
स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि वे स्वयं मतदान के प्रति जागरूक बनें तथा अपने परिवार, आस-पड़ोस एवं समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। अभियान के दौरान लोगों को यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक मत लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने विभिन्न बस्तियों में जनसंपर्क कर मतदाता जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित कराया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की समस्त संबंधित इकाइयों ने सक्रिय सहभागिता की।
उद्देश्य: जनपद में मतदाता जागरूकता का विस्तार करना, नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना।

Advertisement Box

भारत के हाथ से निकल गया था मैच, फिर मनाल-मोहित ने पलटी बाजी, आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को रौंदा
आज फोकस में

भारत के हाथ से निकल गया था मैच, फिर मनाल-मोहित ने पलटी बाजी, आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं सैनिक विश्राम गृह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वर्चुअल लोकार्पण
आज फोकस में

नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं सैनिक विश्राम गृह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वर्चुअल लोकार्पण

<span class=राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयं सेवकों द्वारा अभिगृहीत बस्तियों में मतदान के प्रति किया गया जागरूक">
आज फोकस में

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयं सेवकों द्वारा अभिगृहीत बस्तियों में मतदान के प्रति किया गया जागरूक

थाना दिवस पर डीएम एवं एसपी ने आलापुर में थाने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुना
आज फोकस में

थाना दिवस पर डीएम एवं एसपी ने आलापुर में थाने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुना

पराली जलाए जाने पर कृषकों पर दर्ज होगी एफआईआर,वसुला जाएगा जुर्माना
आज फोकस में

पराली जलाए जाने पर कृषकों पर दर्ज होगी एफआईआर,वसुला जाएगा जुर्माना

स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें पत्रकार बंधु, जनपदवासियों को ऑनलाइन स्व-गणना के लिए करें जागरूक: जिला जनगणना अधिकारी
आज फोकस में

स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें पत्रकार बंधु, जनपदवासियों को ऑनलाइन स्व-गणना के लिए करें जागरूक: जिला जनगणना अधिकारी

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 15 नवंबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp