Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पराली जलाए जाने पर कृषकों पर दर्ज होगी एफआईआर,वसुला जाएगा जुर्माना

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • पराली इकट्ठा कराकर सी०बी०जी० प्लांट में भेजकर लाभ करें प्राप्त व  नजदीकी गौशालाओं में पहुँचाएं, पाएं नि:शुल्क गोबर की खाद, बढ़ाएं खेतों की उर्वरा शक्ति

(आशा भारती नेटवर्क)

Advertisement Box

अंबेडकरनगर। उप कृषि निदेशक ने समस्त सम्मानित कृषकों से अपील की है कि “कृषि अपशिष्ट/पराली के वृहद रूप से जलाये जाने के कारण निरन्तर वायु प्रदूषण बढ़ रहा है और मानव जीवन पर कुप्रभाव पड़ रहा है। मानव जनजीवन के असामान्य हो जाने के कारण मा० सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इसे संज्ञान में लिया गया है। जनपद में पराली (धान की पुवाल) एवं अन्य कृषि अपशिष्टों के जलाये जाने के कारण होने वाले पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम हेतु जनपद / तहसील/विकास खण्ड स्तर पर टीम का गठन किया गया। उक्त टीमों के निर्देशन में निरन्तर कृषकों को यह अवगत कराया जा रहा है कि माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एन०जी०टी०) के आदेशानुसार फसल अवशेष जलाया जाना एक दण्डनीय अपराध है तथा भारत सरकार की अधिसूचना दिनांक 06 नवम्बर 2024 द्वारा पर्यावरण को हो रही छतिपूर्ति की वसूली के निर्देश दिये गये हैं। इसमें 2 एकड़ से कम क्षेत्रफल के लिए रू0 5000.00, 2 एकड़ से 5 एकड़ क्षे० के लिए रू० 10000.00 और 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल के लिए रू0 30000.00 तक पर्यावरण कम्पन्सेशन की वसूली के निर्देश हैं। पराली जलाये जाने की घटना पाये जाने पर सम्बन्धित को दण्डित करने एवं राष्ट्रीय हरित अधिकारण अधिनियम की धारा 24 के अन्तर्गत क्षतिपूर्ति की वसूली एवं धारा 26 के अन्तर्गत उल्लंघन की पुनरावृत्ति होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध अर्थदण्ड व एफ०आई०आर० दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने जनपद के सम्मानित कृषकों से यह भी अपील की है कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रदत्त निर्देशों का अनुपालन प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाये तथा किसी भी परिदृष्य में माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना / उल्लंघन की स्थिति उत्पन्न न हो। पराली जलाने से उत्पन्न समस्याओं के प्रति सजग करने के लिए ग्राम सभाओं/ब्लाकों/तहसील एवं जनपद स्तर पर विभिन्न चौपाल/गोष्ठियों/ किसान दिवसों/ समाचार पत्रों व अन्य मीडिया माध्यमों से जन जागरण अभियान चलाये जा रहे है। जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति (डी०एल०ई०सी०) द्वारा एग्रीगेटर/सी०एच०सी०/ बेलर के माध्यम से जनपद में स्थापित सी०बी०जी० प्लांट पहुंचाने हेतु रू० 2400.00 प्रति टन निर्धारित किया गया है। कृषक भाई सम्बन्धित एग्रीगेटर मेसर्स एग्रो उज्ज्वल फा०प्रो० क०लि० मो0-9580961902 एवं मेसर्स सूरापुर फा०प्रो०क०लि० मो0-9455127805 से सम्पर्क कर अपने खेतों से निःशुल्क पराली देकर बेहतर प्रबन्धन कर सकते हैं।

जनपद के समस्त कृषक भाइयों से यह भी अपील की जा रही है कि लाभार्थी एफ०पी०ओ०/एग्रीगेटर के माध्यम से पराली इकट्ठा कराकर सी०बी०जी० प्लांट में भेजकर लाभ प्राप्त करें तथा नजदीकी गौशालाओं में पहुँचाकर बदले में गोबर की खाद निःशुल्क प्राप्त कर अपने खेतों की उर्वरा शक्ति को बढ़ायें। कृषक भाई रबी सीजन में गेहूँ की बुवाई सुपर सीडर यंत्र से करके पराली प्रबन्धन का बेहतर उपाय कर सकते हैं तथा अन्य कृषकों को भी फसल अवशेष प्रबन्धन के यन्त्रों उपयोग हेतु प्रोत्साहित करें।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 14 नवंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp