Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गन्ने के खेत में मिले शव की सहदेव के रूप में हुई पहचान

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • प्रशासन ने परिजनों के बयान के आधार पर भूमि विवाद से किया इनकार

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। उप जिलाधिकारी अकबरपुर, प्रतीक्षा सिंह ने तहसील अकबरपुर के ग्राम सोनगांव (घटकना) निवासी सहदेव शर्मा से संबंधित घटना के संबंध में नायब तहसीलदार द्वारा प्राप्त आख्या के क्रम में बताया कि सुशीला प्रशासक ग्राम पंचायत सोनगांव विकास खण्ड अकबरपुर, अंबेडकरनगर के समक्ष मृतक की पत्नी श्रीमती कामिनी व पुत्री नेहा तथा मृतक के सगे भाई के लड़के भूपेन्द्र द्वारा बयान दिया गया कि “ग्राम सोनगांव (घटकना) थाना व तहसील अकबरपुर जनपद अंबेडकरनगर में मृतक सहदेव पुत्र दुर्बली ने दिनांक 05 नवंबर 2026 को कृष्णा नगर कालोनी शहजादपुर में अपने निजी आवास से सुबह लगभग 09:30 बजे साइकिल लेकर बिना किसी से कुछ बात किए घर से निकल पड़े, परन्तु सुबह से शाम तक व रात से सुबह तक घर न आने पर पत्नी व बच्चों द्वारा इधर-उधर खोजबीन किया गया तथा नात रिश्तेदारों में फोन से सम्पर्क किया गया। किन्तु कही पता न चलने पर सहदेव की पुत्री नेहा द्वारा एक तहरीर थाना कोतवाली अकबरपुर अंबेडकरनगर में गुमशुदुगी का दिया गया। इसके उपरान्त भी परिवारजनों द्वारा खोजबीन जारी था दिनांक 12 नवंबर 2026 को सुबह लगभग 09:30 बजे पुलिस द्वारा घर पर सूचना दिया गया कि ग्राम पारुदेवा थाना व तहसील भीटी में गन्ने में गन्ना काटने वाली द्वारा देखा गया कि किसी अनजान व्यक्ति की लाश पड़ी है। जिसकी सूचना ग्रामीणो द्वारा पुलिस को दी गयी। पुलिस द्वारा उक्त लाश को पोस्टमार्टम हेतु राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर भेज दिया गया। जहां पहचान करने हेतु मृतक की पुत्री नेहा पोस्टमार्टम हाउस पहुंची जहाँ उनकी पुत्री द्वारा मृतक को अपने पिता के रूप में पहचान किया गया। मृतक के परिजनों द्वारा कहा गया कि मृतक का किसी से कोई भूमि विवाद नहीं था। उपस्थित लोग द्वारा भी किसी भूमि विवाद का उल्लेख नहीं किया गया।

Advertisement Box

उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार की जांच आख्या के अवलोकन स्पष्ट है कि घटना का कारण भूमि विवाद होना है लेकिन परिजनों द्वारा स्वंय इन्कार किया गया है।

इसी के साथ ही नायब तहसीलदार अकबरपुर ने अपनी आख्या में यह भी अवगत कराया है कि क्षेत्रीय लेखपाल को ग्रामवासियों के माध्यम से संज्ञान हुआ कि मृतक का आबादी भूमि के सम्बन्ध में एक वाद वासुदेव बनाम सहदेव दीवानी न्यायालय में प्रचलित है जो आबादी से संबंधित है। राजस्व भूमि एवं भूमिधर से सम्बन्धित कोई विवाद नहीं है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 14 नवंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp