इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
मेरठ। ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा गया। गुरुवार सुबह ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट था लेकिन जैसे ही ईद का समय हुआ तो शाही ईदगाह हाउसफुल होते ही नमाजी सड़क तक आ गए।
ईदगाह के बाहर लोगों ने नमाज पढ़ना शुरू कर दी। पुलिस ने रोका तो नमाजियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने बेरिकेडिंग भी लगाई तो पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान अल्लाह हू अकबर के नारे भी लगाए गए।
वहीं मेरठ में एक तरफ लोग सड़क पर नमाज अदा करते रहे तो वहीं प्रशासन बेबस नजर आया। हालांकि सड़क के दोनों ओर बैरियर लगाए गए थे।
वहीं शाही ईदगाह में कारी शफीकुर्रहमान ने नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने देश के हालात पर सवाल उठाए तो वहीं अमन और चैन की दुआ कराई, मुस्लिम समाज के लोगों से एकजुट होकर चुनाव में वोट करने की भी अपील की।
कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि सभी मुसलमान को एकजुट होकर किसी एक को लोकसभा चुनाव में अपना वोट करना चाहिए, ताकि तमाम आवाम के हित में सोचने वाली देश में हुकूमत बने।
फिलीस्तीन में मुसलमान के साथ अन्याय हो रहा है जबकि दूसरे देश अन्याय करने वाले देशों के साथ खड़े हैं और फिलीस्तीन के मुसलमान के साथ नहीं खड़े हैं। इसलिए मुसलमान हूं एक दूसरे की मदद के लिए खड़े हो जाइए।