Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सभी परियोजनाएं पूर्ण कर अगस्त तक घर-घर शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें: डीएम

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

जल जीवन मिशन की परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की गहन समीक्षा, प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

Advertisement Box

ऑपरेटरों के वेतन भुगतान, नल कनेक्शन एवं मार्ग रेस्टोरेशन की स्थिति पर विशेष जोर

अंबेडकर नगर 08 मार्च 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की परियोजनावार गहन समीक्षा की। बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) ने अवगत कराया कि जनपद में कुल 571 परियोजनाओं के सापेक्ष 165 परियोजनाओं में सभी कार्य पूर्ण कर लिया गया है, 269 परियोजनाओं में शिरोपरि जलाशय का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 200 परियोजनाओं में शिरोपरि जलाशयों से जलापूर्ति प्रारंभ हो चुकी है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में अधिक से अधिक मानव संसाधन एवं मशीनरी लगाकर माहवार निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य प्रगति सुनिश्चित करने और अगस्त 2026 तक सभी परियोजनाओं के कार्य पूर्ण कर शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक परिवार तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अवशेष घरों में प्रतिदिन दिए जा रहे नल कनेक्शनों की स्थिति, विभिन्न परियोजनाओं में बाउंड्री वॉल निर्माण, मार्गों के रेस्टोरेशन, ऑपरेटरों के वेतन भुगतान, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों तथा अन्य सार्वजनिक भवनों में नल कनेक्शन की स्थिति सहित परियोजनाओं में लगाए गए मजदूरों एवं मशीनरी की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को सभी संचालित परियोजनाओं में कार्यरत ऑपरेटरों का वेतन एक सप्ताह के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाने तथा सभी ऑपरेटरों के ईपीएफ जमा होने की स्थिति का सत्यापन करने हेतु अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के शत-प्रतिशत विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों एवं अन्य सार्वजनिक भवनों में नल कनेक्शन शीघ्रता से उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही पूर्व में पूर्ण घोषित परियोजनाओं के अवशेष सत्यापन कार्य को शीघ्र पूर्ण कराकर पाई गई कमियों को दूर करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन से संबंधित आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की। इस दौरान पोर्टल पर प्राप्त नेगेटिव फीडबैक श्रेणी की शिकायतों के शिकायतकर्ताओं से जिलाधिकारी ने स्वयं फोन पर वार्ता कर निस्तारण की स्थिति का फीडबैक प्राप्त किया। शिकायतकर्ताओं द्वारा समाधान पर संतोष व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पोर्टल पर प्राप्त सभी नेगेटिव फीडबैक प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं से पुनः फोन के माध्यम से फीडबैक प्राप्त किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़े गए मार्गों का रेस्टोरेशन गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। पाइपलाइन बिछाने के उपरांत मार्गों को तत्काल मोटरेबल बनाया जाए तथा जनसामान्य से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, अधिशाषी अभियंता निगम ग्रामीण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp