Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

रेनवाटर हार्वेस्टिंग व भूजल संरक्षण कार्यों को ‘कैच द रेन’ पोर्टल पर नियमित अपडेट करने के निर्देश

राशन कार्ड लंबित आवेदनों का शीघ्र सत्यापन कर पात्र परिवारों को लाभ देने के निर्देश

 

अंबेडकर नगर,08 मार्च 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में आईसीडीएस विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित पोषण वाटिका निर्माण, वाल पेंटिंग तथा रेनवाटर हार्वेस्टिंग कार्यों सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिन विकास खंडों में कार्यों की प्रगति धीमी पाई गई, वहां के संबंधित सीडीपीओ, खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने सभी लंबित कार्यों को आगामी चार दिवस के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर सीडीपीओ अकबरपुर को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने हेतु समस्त खंड विकास अधिकारियों तथा अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत संचालित भूजल संरक्षण से संबंधित कार्यों को ‘कैच द रेन’ पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा मनरेगा के अंतर्गत लंबित कार्यों की विकास खंडवार समीक्षा की गई तथा सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में राशन कार्ड के लंबित आवेदनों का शीघ्र सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को सत्यापन कर इसकी सूचना संबंधित सप्लाई इंस्पेक्टर को शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में अभियान चलाकर अपात्र राशन कार्ड धारकों के नाम सूची से हटाने तथा सत्यापन उपरांत पात्र परिवारों को राशन कार्ड योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी एवं सभी पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया कि कोटेदारों के माध्यम से जिन परिवारों के पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनका फैमिली आईडी बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी का कार्य अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इसे शत–प्रतिशत पूर्ण किया जाए, इसका प्रभाव मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग पर भी पड़ता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त पूर्ति निरीक्षक सहित संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp