Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सर्वधर्म सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

{प्रिंस शर्मा संवाददाता}

आलापुर अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) पवित्र माह रमजान की रौनक के बीच क्षेत्र में सामूहिक इफ्तार पार्टियों का सिलसिला तेज हो गया है। रविवार शाम न्योरी गांव में आयोजित सर्वधर्म सामूहिक इफ्तार ने आपसी मेल-मोहब्बत, सांझा संस्कृति और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल पेश की।
गांव निवासी मुदस्सिर खालिद फारूकी के आवास परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में रोजेदारों के साथ-साथ विभिन्न जाति और धर्म के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और सामाजिक सौहार्द व गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने का संदेश दिया।
इफ्तार से पहले मुल्क की खुशहाली, अमन-चैन और आपसी एकता के लिए दुआ की गई। कार्यक्रम में शामिल जिले के वरिष्ठ समाज सेवी धर्मवीर सिंह बग्गा ने कहा कि भारत की असली खूबसूरती ऐसे आयोजनों में दिखाई देती है, जहां हर धर्म और समुदाय के लोग एक साथ बैठकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं।
उन्होंने कहा कि सामूहिक इफ्तार जैसे आयोजन समाज में आपसी विश्वास, सद्भाव और साझी संस्कृति को मजबूत करते हैं। ब्लाक प्रमुख बलिराम ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं और नई पीढ़ी को भाईचारे का संदेश देते हैं।
सर्वधर्म सामूहिक इफ्तार पार्टी ने आपसी मेल मोहब्बत ,साझा संस्कृति ,आपसी भाई चारे और आपसी सौहार्द की खूबसूरत मिसाल पेश की।

सर्व धर्म सामूहिक विस्तार पार्टी में प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर बग्गा, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम गौतम, ग्राम प्रधान तिघरा दाउदपुर वेद प्रकाश उर्फ पिंटू,वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह, युवा भाजपा नेता अरविंद सिंह उर्फ मंटू, राजन सिंह, पिंटू सिंह, विष्णु गुप्ता, सुजीत गुप्ता,सुनील कुमार,सुधाकर यादव,राणा सिंह,नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी नीरज मौर्य, पूर्व सदस्य जिला पंचायत जाकिर हुसैन, सरफराज अहमद, पत्रकार आसिफ हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार नियाज़ तौहीद सिद्दीकी सहित सैकड़ों लोग रोजा इफ्तार पार्टी में मौजूद रहे।

सर्वधर्म सामूहिक इफ्तार पार्टी में मुख्य सहयोगी

मुद्दसिर खालिद फारूकी, डॉ आसिम अबूजर फारुकी, सैयद इंतखाब आलम, पत्रकार अनीस मसूदी, शहाब फारुकी,अबू मोहम्मद फारुकी,मो एहसान उर्फ छोटू, सैयद सलमान, मास्टर जैद फारुकी, सालिम फारुकी, शादाब फारुकी, साबिर अंसारी, सादमान अंसारी, हाफ़िज़ कासिफ फारुकी, शादाब फारुकी, बदरे आलम फारुकी, रिजवान काजी, साजिद अली काजी सहित गांव के सभी लोगों का सहयोग रहा हैं।

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी
आज फोकस में

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp