Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवैध स्कूलों और कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की तैयारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • अंबेडकरनगर में 8 जांच टीमें गठित, ब्लॉकवार चलेगा सत्यापन अभियान

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जिले में बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों और निजी कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद जिला स्तर पर अभियान तेज किया गया है।
जिले में कुल आठ जांच टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों को अलग-अलग ब्लॉकों में अवैध रूप से चल रहे विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। टीमें मौके पर जाकर संचालन की स्थिति का सत्यापन करेंगी और रिपोर्ट तैयार करेंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों और नियमों के विपरीत संचालित कोचिंग संस्थानों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे संस्थानों को तत्काल संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जांच के दौरान नियम उल्लंघन पाए जाने पर मौके पर ही कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर पुलिस बल की सहायता भी ली जा सकेगी।
जांच टीमों में राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और शिक्षक शामिल किए गए हैं। इन्हें अपने-अपने ब्लॉकों में नियमित निरीक्षण और सत्यापन करना होगा।

Advertisement Box

टीमों को निर्देश दिया गया है कि वे हर माह के अंतिम सप्ताह में अपनी रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर कार्यालय में जमा करें।
डीआईओएस ने कहा कि जिले में अनुशासित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल बनाना प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के बाद अवैध संचालन पर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 09 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp