Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डीएम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सभी परीक्षा केंद्रों पर सुचारु व निष्पक्ष परीक्षा के दिए निर्देश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

  • होमगार्ड भर्ती परीक्षा के विभिन्न केन्द्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा–निर्देश
  • होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु डीएम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अंबेडकरनगर 26 अप्रैल 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जनपद होमगार्ड स्वयं सेवक भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु के साथ परीक्षा के दूसरे दिवस, परीक्षा के दोनों पालियों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों, यथा बीएन इंटर कॉलेज कॉलेज अकबरपुर, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन, एच०टी० इंटर कॉलेज टांडा, मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा, कौमी इंटर कॉलेज टांडा आदि का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए क्लॉक रूम, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि सहित विभिन्न परीक्षा कक्षों में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर उन्होंने मेडिकल टीम व्यवस्था का भी अवलोकन किया तथा परीक्षा ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेट्स से परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के यातायात एवं आवागमन संबंधी जानकारी भी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को परीक्षार्थियों के आवागमन की सुगम एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।
जनपद के सभी 09 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड के निर्धारित एसओपी का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों एवं मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि सभी पालियों में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था सहित समस्त आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित रखें। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा मानकों का अक्षरशः अनुपालन करने, प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग, अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित मजिस्ट्रेट, पुलिस के अधिकारी व केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी
आज फोकस में

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp