Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया चार बच्चों व उनकी मां का हत्यारा आमिर

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) चार मासूम बच्चों और उनकी मां के जघन्य हत्याकांड में वांछित आरोपी आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। यह कार्रवाई सोमवार को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नेवतरिया बाईपास के पास की गई।पूरे ऑपरेशन की कमान और निगरानी पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने संभाली। उनकी रणनीति और त्वरित निर्णय से यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार जैसे ही वायरलेस सेट पर आरोपी की लोकेशन की सूचना मिली, एसपी प्राची सिंह ने बिना समय गंवाए टीम को रवाना करने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंचते ही उन्होंने पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग शुरू कर दी।टीम को साफ निर्देश दिए गए कि किसी भी हाल में आरोपी को भागने का मौका नहीं मिलना चाहिए।
पुलिस टीम ने नेवतरिया बाईपास के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आमिर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियां उसे लगीं और वह मौके पर ही गिर पड़ा।सूचना मिलते ही एसपी प्राची सिंह लगातार फील्ड टीम से संपर्क में रहीं और हर मूवमेंट पर नजर बनाए रखी। घायल आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आमिर मीरानपुर का रहने वाला था और लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उस पर हत्या, रेप और गोवध जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज थे।चार बच्चों और उनकी मां की हत्या जैसे संवेदनशील मामले में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे सबसे बड़ी प्राथमिकता में रखा था।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp