Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जननी सुरक्षा, संस्थागत प्रसव एवं आयुष्मान योजना की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा, कम प्रगति वाले कार्यक्रमों में सुधार के दिए निर्देश

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 23 सितम्बर 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति तथा जनसामान्य को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत भुगतान की प्रगति विकासखंड जहांगीरगंज में खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने ब्लॉक अकाउंट मैनेजर, जहांगीरगंज को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में भुगतान की प्रगति 90 प्रतिशत से अधिक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संस्थागत प्रसव की समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी में आवश्यक लॉजिस्टिक उपलब्ध न होने के कारण सिजेरियन प्रसव शून्य पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानंद का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, जहांगीरगंज को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, विगत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत न करने पर जिला प्रोग्राम मैनेजर कमलेश कुमार शर्मा का अग्रिम आदेशों तक वेतन अवरुद्ध करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने शासन की मंशानुसार आयुष्मान योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही आयुष्मान योजना के अंतर्गत निजी चिकित्सालयों को किए जा रहे भुगतान का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को जनपद के समस्त विकास खंडों में उपकेंद्रवार एएनएम की तैनाती की समीक्षा करने तथा प्रत्येक विकासखंड में उपकेंद्र एवं एएनएम के अनुपात को समान रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही मंत्रा, ई-कवच एवं आरसीएच पोर्टल पर नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक फीडिंग समय से सुनिश्चित करने को कहा हैं।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मुख्य विकास अधिकारी के साथ समन्वय कर नॉन-फंक्शनल अर्बन हेल्थ सेंटर्स को संचालित करने के लिए भवन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, एंबुलेंस सेवा सहित अन्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यक्रमों में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सभी निर्धारित पैरामीटर में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, सीएमएस जिला चिकित्सालय सहित अन्य संबंधित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 23 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp