Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारियों पर डीएम ने की बैठक, सभी निकायों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर 04 मई 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारी के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री रंजीत सिंह सहित समस्त नगर निकायों के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न मानकों पर नगर निकायों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, गीले एवं सूखे कचरे के प्रसंस्करण, सैनिटरी वेस्ट प्रबंधन, घरेलू खतरनाक अपशिष्ट (DHW) कलेक्शन सेंटर, निर्माण एवं विध्वंस (C&D) कचरा प्रबंधन, फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, बाजार क्षेत्रों में रात्रिकालीन सफाई, जलाशयों की स्वच्छता, ट्विन बिन्स एवं साइनेज व्यवस्था, आरआरआर केंद्र, वेस्ट टू वंडर पार्क तथा स्वच्छता लक्षित इकाइयों (CTUs/GVP), जन जागरूकता हेतु आईईसी एक्टिविटी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि इन सभी इंडिकेटर्स पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रत्येक निकाय अपनी रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छ सर्वेक्षण को जन-अभियान के रूप में संचालित करते हुए जनसहभागिता बढ़ाई जाए तथा नवाचार के माध्यम से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए। सभी निकायों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर तत्काल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि जनपद स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।

Advertisement Box

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जलालपुर श्रीमती खुर्शीद जहां, अध्यक्ष नगर पंचायत इल्तिफ़तगंज श्रीमती शमा परवीन, अध्यक्ष नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर  विनोद प्रजापति सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी
आज फोकस में

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp