Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनपद न्यायालय अंबेडकरनगर में निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर 04 म ई 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जनपद न्यायालय परिसर अम्बेडकरनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर एवं स्वास्थय विभाग के समन्वय से निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। इस मेडिकल कैम्प का उद्घाटन श्री चन्द्रोदय कुमार, माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा किया गया एवं माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय, अम्बेडकरनगर एवं जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण द्वारा विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय जांच कराते हुये चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया गया। मेडिकल कैम्प में स्वास्थ्य विभाग अम्बेडकरनगर की तरफ से आर्थोपेडिक, नेत्र, ई०एन०टी०, फिजिशियन, बाल रोग, स्त्री रोग, डेन्टल चिकित्सकों द्वारा काउन्टर लगाते हुये शारीरिक जांच की तथा आवश्कतानुसार परामर्श भी दिया गया तथा लैब टेक्निशियन द्वारा विभिन्न प्रकार की विकारों की जांच सम्पन्न की एवं फार्मासिस्ट द्वारा चिकित्सकों द्वारा दिये गये परामशीनुसार दवायें वितरित की गई। मेडिकन कैम्प में जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के कर्मचारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, पुलिस सुरक्षाकर्मी एवं वादिकारीगण तथा आमजन द्वारा जांच कराते हुये चिकित्सीय परामर्श एवं दवाओं का लाभ प्राप्त किया गया। इस निःशुल्क मेडिकल कैम्प में 200 से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुये।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 26 जुलाई 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp