Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति का वितरण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमित कृषकों को देय क्षतिपूर्ति का वितरण जनप्रतिनिधि के माध्यम से कराया गया।

Advertisement Box

शासन के निर्देशानुसार कृषि विभाग की तरफ से आज दिनांक 04.05. 2026 को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत मौसम खरीफ 2025 एवं रबी 2025-26 मे मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत् बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति वितरण का आयोजन (MIC) राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र सभागर, अम्बेडकरनगर मे किया गया। आयोजन मे मुख्य रूप से डा० हरिओम पाण्डेय, विधान परिषद सदस्य, धर्मराज निषाद, विधायक, कटेहरी, श्यामसुन्दर वर्मा, अध्यक्ष, जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी महोदया, अम्बेडकरनगर उपस्थित रहे। इनके कमर ू्लंकमलों से कुल 10 बीमित कृषको को चेक के माध्यम से क्षतिपूर्ति का वितरण किया गया। लाभान्वित कृषकों में श्री ओम आनन्द त्रिपाठी को रू० 38927.00 का चेक, नृपेन्द्र बहादुर सिंह को रू0 26111.00, रमाशंकर गौड को रू0 18827.00,  ओमप्रकाश उपाध्याय को रू0 19989.00 भीम सिंह को रू0 40388.00 के चेक के साथ अन्य को बीमित राशि का चेक वित्तरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डा० अश्विनी कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक अम्बेडकरनगर एवं श्री मनोज कुमार शुक्ला, जिला प्रबन्धक, फसल बीमा, अम्बेडकरनगर की देख-रेख मे किया गया। जिसमे फसल बीमा के कर्मचारी के साथ कृषि विभाग से संजीव कुमार राय, प्रधान सहायक, विमलेश मौर्या, विकास सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे।

उप कृषि निदेशक अम्बेडकरनगर।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 26 जुलाई 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp