Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल पंचतत्व में विलीन हुए

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

अंबेडकरनगर।(आशा भारती नेटवर्क) जनपद मुख्यालय के संघतिया निवासी जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल का आज मेंदाता हास्पिटल लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया है।ज्ञात हो कल टांडा बसखारी हाईवे पर पुंथर के पास वाहन दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए थे उन्हे के जी एम यू लखनऊ के लिए रिफर किया गया था वहां से मेदांता अस्पताल के लिए रिफर किया गया जहा इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
राम कुमार पाल दो बार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे और दो बार प्रदेश सचिव रहे। कई बार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे। रामकुमार पाल संघर्षशील और जुझारू तेवर के नेता थे वे कार्यकर्ताओं के हित के लिए किसी भी लड कर कार्य कराने का कार्य करते थे। वे अपने जुझारू तेवर के लिए जाने जाते रहेंगे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी की अपूर्णनीय छति हुई है। उनका अंतिम संस्कार अमरौला घाट पर हुआ। जहां हजारों लोगों ने नम आंखो से उन्हे अंतिम विदाई दी।
ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे और उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
मेडिकल कालेज सदरपुर मे पोस्टमार्टम हाऊस पर सुबह से अश्रूपूर्ण आंखो से जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, सांसद लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री /विधायक राम मूर्ति वर्मा, राम अचल राजभर, पूर्व विधायक सुभाष राय, पूर्व ज़िला अध्यक्ष भाजपा रमाशंकर सिंह, रामप्रकाश यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, बसपा नेता लक्ष्मी चंद्र खरवार, गयाप्रसाद वर्मा, आशुतोष उपाध्याय,पूर्व प्रत्याशी लोकसभा अशोक सिंह, नि प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा, ए आई सी सी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील मिश्र, नि प्रदेश सचिव मो अनीश खान, पूर्व प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू”, डा विजय शंकर तिवारी, संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, सुखीलाल वर्मा, उदयभान मिश्र “राजबहादुर”, सुनील सिंह एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रेहान जैदी, डा आर पी कौशल, राम जन्म दूबे एडवोकेट, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, जितेंद्र पटेल, ज्ञानेंद्र पाठक “नन्हे”, विश्वभान मिश्र”मस्सू”, कपिल देव बारी, इंदबहादुर सिंह “इंदू”, मो हाजी सलीम, मो रईस खान, राजेश प्रजापति, सरिता यादव, सत्यमवदा पासवान, अशोक सत्यार्थी, निशा, राजपत पटेल, राहुल पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर मो जियाउद्दीन अंसारी, नगर अध्यक्ष अकबरपुर असगर अली, राजेश प्रजापति, सै ऐतबार हुसैन “अक्कन”, राजीव गुप्ता, दीपक मिश्र, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जैसराज गौतम, शहबाज गांधी, सिकंदर इकबाल, जासलीक अन्वर, अनस आलम वेग, चिंताहरण पाण्डेय, सै चमन मेंहदी जैदी, कपिल देव वर्मा, नंदकुमार गुप्ता “दद्दू”, दीपक वर्मा, राकेश वर्मा, आशाराम यादव, सेवाराम वर्मा, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव “सोनू”, राजेश वर्मा, वीर बहादुर, जितेंद्र कुमार राव, राजकुमार तेली, मो फरियाद, नवीरजा, इरसाद अली, कुलदीप शर्मा, तौसीफ अहमद “मोनू”, पन्ना लाल कन्नौजिया, पत्रकार सुदीप शुक्ल, समाजसेवी बरकत अली, बाबा राम शब्द यादव, मिसबाहुद्दीन अंसारी, सत्यप्रकाश दूबे, इस्तियाक रीतेश तिवारी, संतराम राजभर, मगरू, चंद्रभान राजभर, मंशाराम राजभर, राम नरेश पाल, राजकुमार अग्रहरि, बृजेश सिंह यादव,कपीश तिवारीसमेत सैकड़ों कांग्रेसजन और शुभचिंतक पोस्टमार्टम हाउस और अन्तिम संस्कार मौजूद मौजूद रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 13 मई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp