Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम ईशा प्रिया ने कुपोषण नियंत्रण एवं मातृ–शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

VHSND सत्रों के प्रभावी संचालन और SAM–MAM बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)

अंबेडकर नगर।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक कर पोषण एवं मातृ–शिशु स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने VHSND (Village Health Sanitation and Nutrition Day) सत्रों पर संचालित सभी गतिविधियों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 0 से 06 वर्ष तक के बच्चों एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित समय पर नियमित रूप से पोषण सामग्री उपलब्ध कराए जाने और कुपोषण की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0 से 06 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक सैम (SAM) एवं मैम (MAM) बच्चों का ग्रोथ चार्ट अनिवार्य रूप से तैयार किया जाए तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियमित होम विजिट करने के निर्देश देते हुए कहा कि सुपरवाइजर स्तर से इसकी सतत निगरानी एवं जनपद स्तर पर फीडबैक लिया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी एवं संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त कार्मिकों को स्वयं स्वगणना सुनिश्चित करने तथा आमजन एवं लाभार्थियों को भी स्वगणना के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp