Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी ने सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 18 मई 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के अवशेष समस्त पात्र परिवारों एवं लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड आगामी 14 अगस्त तक बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) वार प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार कर तत्काल प्रस्तुत करने तथा उसी के अनुरूप नियमित रूप से गोल्डन कार्ड बनाए जाने की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक सीएचओ को न्यूनतम 25 गोल्डन कार्ड प्रतिदिन बनाए जाने के लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान को गति देने हेतु आवश्यकतानुसार जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को कोटेदारों, पंचायत सहायकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का भी सहयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शासन के निर्देशानुसार संचालित विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सभी संबंधित अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को जनजागरूकता बढ़ाने, लाभार्थियों को प्रेरित करने तथा निर्धारित अवधि में लक्ष्य पूर्ण करने हेतु पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार शैवाल, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी एवं एमओआईसी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 19 मई 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp