Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड निर्माण के प्रगति की समीक्षा की

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

अवशेष पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाएं– जिलाधिकारी

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 26 मई 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भारत–जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार शैवाल ने बताया कि जनपद में 280143 लक्षित परिवारों के सापेक्ष 246769 परिवारों में काम से कम एक गोल्डन कार्ड बनाया जा चुका है। इसी प्रकार जनपद में कुल 1373723 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 917539 लाभार्थियों (66.79% लाभार्थियों) का गोल्डन कार्ड बनाया जा चुका है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के समस्त लाभार्थियों को योजना का लाभ उपलब्ध कराए जाने की दृष्टिगत अवशेष समस्त पात्र लाभार्थियों का अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक सीएचओ को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष रोजाना गोल्डन कार्ड बनाए जाने की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायत में सीएचओ नहीं हैं वहां पर पंचायत सहायक के द्वारा गोल्डन कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इस अभियान में कोटेदारों का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ब्लॉक के अधीक्षक/ प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं जिला पंचायती राज अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, पंचायत सहायक का भी सहयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों अपने-अपने क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान में गृह भ्रमण तथा संबंधित गतिविधियों में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने 70 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों का सीएचओ एवं पंचायत सहायक के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाए जाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कैंप में आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाए जाएंगे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार शैवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामानंद सिद्धार्थ (नोडल अधिकारी आयुष्मान), आयुष्मान भारत की जिला इंप्लीमेंटेशन यूनिट के सदस्य, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी
आज फोकस में

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp