Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी ने श्रीमती ईशा प्रिया ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं से अधिकाधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए

Author Image
Written by
Asha Bharti News

जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम ने “निवेश मित्र” पोर्टल, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पीएम स्वनिधि एवं ODOP आदि योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 26 मई 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम “निवेश मित्र” पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विभाग निर्धारित समयावधि के भीतर लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद का “निवेश मित्र” पोर्टल पर प्रथम रैंक प्राप्त करना सराहनीय है तथा इसे बनाए रखने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों की बैंकवार समीक्षा करते हुए समस्त जिला समन्वयक बैंकों को निर्देशित किया गया कि पात्र एवं जरूरतमंद लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (MYSY), पीएम स्वनिधि योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) योजनाओं के अंतर्गत बैंकवार लंबित, स्वीकृत एवं वितरित आवेदनों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) निर्माण हेतु प्राप्त तीन प्रस्तावों के संबंध में आवश्यक प्रपत्र पूर्ण कर शीघ्र शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद में “प्लेज पार्क” स्थापित किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने व्यापारियों से सहयोग एवं सहभागिता का अनुरोध किया।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जनपद अभियान के अंतर्गत अधिकाधिक वृक्षारोपण किए जाने की अपील की। इस अवसर पर व्यापारी संगठन के अध्यक्ष श्री शिव कुमार गुप्ता द्वारा जनपद में 7500 पौधे रोपित किए जाने हेतु सूची जिलाधिकारी को सौंपी गई। जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) को निर्देशित किया कि समय से पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जाए।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 15 जून 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp