Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न कराने हेतु डीएम एवं एसपी ने की समीक्षा बैठक

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ 
अंबेडकर नगर 04 जून 2026।(आशा भारती नेटवर्क) दिनांक 8, 9 व 10 जून 2026 को दो पालियों (प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे एवं द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक) में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक 03 जून को अपराह्न में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता, निगरानी व्यवस्था एवं ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करते हुए निर्धारित दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी में समस्त परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए स्टेटिक एवं सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को अपने से संबंधित परीक्षा केंद्र का पुनः निरीक्षण कर समस्त आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि गर्मी के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों बोर्ड के निर्देशानुसार पेयजल एवं छाये की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित कर बोर्ड के समस्त दिशा निर्देशों का बेहतर अध्ययन कर लें और परीक्षा की सभी गतिविधियों में बोर्ड के निर्धारित एसओपी का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराया जाए। परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि, नकल अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन निगरानी एवं पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 04 जून 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp