Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मत्स्य उत्पादन बढ़ाने एवं मत्स्य पालकों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक दिवसीय जनजागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

मत्स्य मंत्री ने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री मत्स्य योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए डेमो चेक, प्रमाण पत्र और केसीसी कार्ड तथा मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने हेतु किया प्रेरित

 

अंबेडकर नगर 31 जुलाई 2026।(आशा भारती नेटवर्क)  महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज के ऑडिटोरियम में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला / जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में डा० संजय कुमार निषाद मत्स्य मंत्री उ०प्र० सरकार, विशिष्ट अतिथि धर्मराज निषाद विधायक कटेहरी, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उप निदेशक कृषि एवं जिला कृषि अधिकारी एवं उप निदेशक मत्स्य मुख्यालय लखनऊ, उप निदेशक मत्स्य अयोध्या मण्डल अयोध्या, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य अम्बेडकरनगर एवं मत्स्य विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी द्वारा उपस्थित मत्स्य पालकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थी पर की योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक योजनाओं से मत्स्य पालकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान माननीय मंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज वोट सब्सिडी योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी के साथ ही मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना के अंतर्गत विभिन्न लाभार्थियों को ‘मोपेड विथ आइस बॉक्स’ प्रदान किया गया तथा मत्स्य पालकों को केसीसी कार्ड वितरित किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य जनपद के मत्स्य पालकों प्रगतिशील किसानों एवं सम्बन्धित पट्टा धारकों को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों, बैज्ञानिक प्रबन्धन एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान कर मत्स्य उत्पादन में वृद्धि हेतु प्रेरित किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञयों ने गुणवक्ता युक्त संतुलित आहार, तालाब प्रबन्धन, रोग नियन्त्रण, जल गुणवत्ता प्रबन्धन, एकीकृत मत्स्य पालन, तथा मत्स्य पालन से आय बढ़ाने के प्रभावी उपायों पर विस्तार से जानकारी दी साथ ही राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं के सम्बन्ध में प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।
अन्त में मुख्य अतिथि एवं विशेज्ञयों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ सफलता पूर्वक सम्मपन हुआ।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 01 अगस्त 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp