Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी ने वड्डूपुर में एनटीपीसी बॉटम ऐश से निर्मित जैविक खाद का किया निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

वड्डूपुर में स्वयं सहायता समूह की पहल की जिलाधिकारी ने की सराहना

Advertisement Box

डिजिटल लाइब्रेरी का भी किया निरीक्षण, किसानों को जैविक खाद अपनाने हेतु जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश

 

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अबेडकर नगर 31 जुलाई 2026।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने विकास खण्ड टांडा की ग्राम पंचायत वड्डूपुर में तैयार की गई जैविक खाद का निरीक्षण किया गया। एनटीपीसी द्वारा उत्सर्जित बॉटम ऐश से निर्मित यह जैविक खाद लक्ष्मी आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की गई है समूह की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा यादव ने बेगूसराय (बिहार) से जैविक खाद निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त कर समूह की महिलाओं के सहयोग से उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद का निर्माण किया है।
जिलाधिकारी ने निर्मित जैविक खाद का अवलोकन करते हुए उसकी गुणवत्ता की सराहना की तथा समूह के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे ग्रामीण आजीविका संवर्धन एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। उन्होंने समूह की महिलाओं को भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण जैविक खाद के उत्पादन एवं विपणन के लिए प्रेरित किया। साथ ही साथ खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि विकास खण्ड स्तर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार के अध्यक्षता में वर्कशॉप का आयोजन करके किसानों को (प्रमुख रूप से एनटीपीसी के आस-पास के गांवों के) इस जैविक खाद को क्रय करने हेतु प्रेरित किया जाए।


भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत स्थित पंचायत लर्निंग सेंटर में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां अध्ययनरत बच्चों से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं, डिजिटल शिक्षण संसाधनों तथा उनकी पढ़ाई की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए डिजिटल लाइब्रेरी का बेहतर उपयोग करने की सलाह दी।
इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास), ग्राम पंचायत सचिव, बीएमएम, लक्ष्मी आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा यादव तथा समूह की अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 01 अगस्त 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp