Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगरीय निकायों की विकास कार्ययोजना एवं जनसमस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ नगर निकायों में साफ-सफाई, विकास कार्यों एवं स्थानीय समस्याओं पर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

Advertisement Box

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर 04 सितंबर 2026।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक 03 सितंबर 2026 को अपराह्न में जनपद के नगरीय निकायों में संचालित विकास कार्यों, विकास कार्ययोजना, साफ-सफाई व्यवस्था तथा जनसामान्य एवं निकायों से जुड़ी स्थानीय समस्याओं के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह सहित नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के अध्यक्ष, सभासद एवं अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगरीय निकायवार संचालित विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित जनसुविधाओं से संबंधित विषयों पर जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने वार्डवार स्थानीय समस्याओं, जनप्रतिनिधियों की अपेक्षाओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए स्थानीय स्तर पर चिन्हित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने नगरीय निकायों में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों की नियमित सफाई कराने तथा जनसामान्य को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा लंबित विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने एवं कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्षों एवं सभासदों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं विकास संबंधी सुझावों से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशाषी अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करते हुए समस्याओं के त्वरित निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने नगरीय निकायों में विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें तथा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय के माध्यम से नगरीय क्षेत्रों का समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp