Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के संबंध में बैठक संपन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 07 सितम्बर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के संबंध में राजनीतिक दलों, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों, माननीय एमएलसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर–फैजाबाद तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक नामावलियों को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाए जाने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली में नाम, पता, आयु आदि विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित फार्म-8 के माध्यम से संशोधन कराया जा सकता है। वहीं, दोहरे अथवा अपात्र नामों को हटाने के लिए फार्म-7 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। बैठक में निर्वाचक नामावलियों की प्रकाशन सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराए जाने सहित अन्य निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं पर भी चर्चा की गई।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि जनपद अम्बेडकरनगर में पूर्व निर्वाचक नामावली में कुल 2834 मतदाता दर्ज थे। अद्यतन प्रक्रिया के दौरान 3 नामों का परिवर्धन, 8 नामों का विलोपन तथा 1277 प्रविष्टियों में संशोधन किया गया है। वर्तमान में जनपद में कुल 2829 मतदाता दर्ज हैं।
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों एवं शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों से अपील की कि निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता नामावली में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति अभी तक निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं हुआ है तो वह निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फार्म-19 भरकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें।

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज फोकस में

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

बुधवार, 09 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp