
सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 16 सितंबर 2026।
सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सांसद/सह–अध्यक्ष (दिशा) संतकबीरनगर लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद,कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर, आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त, जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
माननीय सांसद ने निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित कार्यों को समय से पूरा करें। विद्युत से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान करें। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में भी तेजी लाने और योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान समिति द्वारा नहरों एवं माइनरों की सफाई से निकले हुई सिल्ट से जिन मार्गों पर समस्या आ रही है वहां से सिल्ट को हटाए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में अंबेडकर पार्क के सौंदरीकरण के संबंध में जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि उसके सामरीकरण हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है। इस अवसर पर काशीराम कॉलोनी में आवंटन का सत्यापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी अकबरपुर की अध्यक्षता में गठित टीम के माध्यम से कराए जाने है जिलाधिकारी निर्देश ने निर्देश दिए।
बैठक के प्रारम्भ में परियोजना अधिकारी डीआरडीए द्वारा पिछली दिशा बैठक की अनुपालन आख्या समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई। इसके उपरांत माननीय सांसद महोदय द्वारा ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, कृषि, राजस्व, पंचायती राज, नगर विकास, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, महिला कल्याण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बेसिक शिक्षा, खनन, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, लघु एवं मध्यम उद्यम, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा श्रम विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार एवं योजनावार गहन समीक्षा की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, एकीकृत बाल विकास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा सर्व शिक्षा अभियान/मध्याह्न भोजन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा की गई।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी द्वारा माननीय अध्यक्ष सहित अन्य समिति के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक में प्राप्त समस्याओं एवं सुझावों पर त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में विकास कार्यों की गति निरंतर बनाए रखें तथा किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।









