Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा को जन-जन तक पहुंचाने की व्यापक तैयारी

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों एवं रूपरेखा के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी श्री वैभव मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में नीतिगत सुधारो, जन कल्याणकारी योजनाओं एवं देश प्रदेश में आए ऐतिहासिक बदलाव को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जन जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को प्रस्तुत किया जाएगा।

*‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत होंगे विभिन्न कार्यक्रम*

*17 सितंबर सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया* दिनांक 17 सितंबर को अभियान का शुभारंभ होगा जिसमें मुख्य कार्यक्रम श्रवण धाम में दीप प्रज्ज्वलन का होगा। इसी के साथ ही समस्त नदी घाटों ,प्रमुख मंदिरों , पार्कों, महाविद्यालय एवं चिकित्सालय एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसी के साथ ही जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

*मेरे सपनों का भारत : 17 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक*
विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में चित्रकला, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम किया जाएगा।

*नमो सेवा-अनकही कहानियां*: सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों की सेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास की कहानी गांव-गांव और शहरों तक पहुंचाई जाएगी।

*आंगन मिलन सेवा : 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक*
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां, हेल्दी बेबी प्रतियोगिता तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं और लाभार्थियों के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

*सेवा की कहानी*: विभिन्न योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं से लाभान्वित लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की वास्तविक कहानियों को रील एवं डिजिटल माध्यमों से व्यापक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

*सेवा की कहानी (इन्फ्लुएंसर्स कनेक्ट )* डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स, पॉडकास्टर्स एवं व्लॉगर्स के माध्यम से प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं एवं परिवर्तनकारी कार्यों का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

*सेवा ज्योति कलश यात्रा* : 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति के साथ पैदल, साइकिल एवं बाइक रैलियां आयोजित कर ‘विकसित भारत 2047’ का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा तथा प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया जाएगा।

*सेवा मेरा योगदान* : नागरिकों को रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, शिक्षा सहयोग, जल संरक्षण, नशामुक्ति, दिव्यांगजन सहयोग एवं अन्य सेवा गतिविधियों से जोड़ते हुए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

*सेवा हेतु अभियान* : प्रत्येक विकासखंड में बहुउद्देशीय सेवा शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

*सेवा के रंग, राष्ट्र के संग*: प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर मानव समूह रंगोली के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों एवं शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर नारी सशक्तिकरण से संबंधित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

*सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज* : युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप एवं इनोवेटर्स को नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं नए विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

*सुशासन सेवा संवाद* : 17 अक्टूबर को अभियान के समापन अवसर पर जनप्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित कर ‘विकसित भारत 2047’ का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

बुधवार, 16 सितंबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp