
👉शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 09 अक्टूबर 2026।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देशों के क्रम में दुर्गा पूजा, रामलीला एवं मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से तहसील सभागार आलापुर में माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्राधिकारी आलापुर, समस्त संबंधित थानाध्यक्षों, विकास खंडों, नगर पंचायतों, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस एवं विसर्जन मार्गों की व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा साफ-सफाई सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना सुनिश्चित करें।










