Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजसेवी नीरज मौर्य को भेजा प्रशंसा पत्र,रक्तवीरों के योगदान को किया नमन

Author Image
Written by
Prince Sharma

आशा भारती आलापुर – प्रिन्स शर्मा 

सेवा हि धर्म टीम के संस्थापक धर्मवीर सिंह बग्गा के नेतृत्व में जनसेवा के कार्यों को मिली सराहना,नीरज मौर्य ने सम्मान रक्तदाताओं और पूरी टीम को किया समर्पित

Advertisement Box

समाजसेवी नीरज मौर्य ने कहा जरूरतमंदों की मदद और मानव जीवन की रक्षा से बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं है..!!

समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रामनगर महुवर (डिहवा),आलापुर निवासी समाजसेवी नीरज मौर्य को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ है,यह सम्मान जिले की अग्रणी समाजसेवी संस्था “सेवा ही धर्म टीम” के संस्थापक/अध्यक्ष धर्मवीर सिंह बग्गा के नेतृत्व में किए जा रहे जनसेवा के कार्यों के लिए मिला है,मुख्यमंत्री की ओर से 2 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में नीरज मौर्य के सेवा भाव,संवेदनशीलता और समाज के प्रति समर्पण की सराहना की गई है,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि लोकतांत्रिक समाज की वास्तविक शक्ति उन नागरिकों से बनती है,जो निःस्वार्थ भाव से समाज के हित में कार्य करते हैं। नीरज मौर्य जैसे सामाजिक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। वे समाज के बीच रहकर लोगों की समस्याओं को समझते हैं और उनकी आवाज उचित मंच तक पहुंचाते हैं। मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों को जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया है।इस सम्मान के बाद समाजसेवी नीरज मौर्य ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा यह सम्मान केवल मेरा नहीं है,यह उन सभी रक्तवीरों और वीरांगनाओं का है,जिन्होंने हमारी अपील पर रक्तदान किया और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में मदद की यह हमारी टीम की सामूहिक मेहनत और समाज के लिए समर्पण का प्रतीक है,मैं अपने परिवार,मित्रों और उन सभी शुभचिंतकों का आभारी हूं जो इस यात्रा में मेरे साथ खड़े रहे…”!!

सेवा हि धर्म टीम के संस्थापक धर्मवीर सिंह बग्गा के नेतृत्व में मिली पहचान

जिले में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था सेवा ही धर्म टीम के संस्थापक धर्मवीर सिंह बग्गा के नेतृत्व में जरूरतमंदों की सहायता,रक्तदान और मानवीय सेवा से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं,संस्था से जुड़े समाजसेवियों और रक्तदाताओं की सक्रियता के चलते जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग मिलता रहा है..!!
नीरज मौर्य को मिला मुख्यमंत्री का प्रशंसा पत्र इसी सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना को आगे बढ़ाने वाला प्रोत्साहन माना जा रहा है,इस सम्मान को लेकर क्षेत्र के समाजसेवियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है..!!
लोगों का कहना है कि ऐसे सम्मान से समाज के लिए निःस्वार्थ भाव से काम करने वाले लोगों को नई ऊर्जा और उत्साह मिलता है तथा अन्य युवाओं को भी रक्तदान और जनसेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलती है..!!

समाजसेवी नीरज मौर्य को मुख्यमंत्री की ओर से प्रशंसा पत्र मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता रमेश मौर्य,ग्राम प्रधान दीपक मौर्य (शाहपुर औराव),समाजसेवी विजय कुमार मौर्य,कुलदीप मौर्य,राहुल मौर्य,महंथ सालिक गिरी,अभिषेक मौर्य,जयप्रकाश मौर्य,रणविजय मौर्य,अतुल सोनी,घनश्याम गौतम,सुनील गौतम,राज कपुर यादव,अब्दुल्लाह इदरिसी,विजय नारायण पाण्डेय,जयशंकर त्रिपाठी,रवींद्र गौतम,नागेन्द्र बहादुर यादव,नदीम हैदर,कृष्णा मौर्य,रामरतन निराला सहित अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया..!!

सभी ने उम्मीद जताई कि सेवा हि धर्म टीम के संस्थापक धर्मवीर सिंह बग्गा के नेतृत्व में और समाजसेवी नीरज मौर्य भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद,रक्तदान जागरूकता और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे..!!

सेंट जेवियर्स और हीरा पब्लिक स्कूल के साथ कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज हुआ समझौता
आज फोकस में

सेंट जेवियर्स और हीरा पब्लिक स्कूल के साथ कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज हुआ समझौता

श्रवण धाम में धूमधाम से मनाया गया गंगा उत्सव, दीपदान और गंगा आरती से भक्तिमय हुआ माहौल
आज फोकस में

श्रवण धाम में धूमधाम से मनाया गया गंगा उत्सव, दीपदान और गंगा आरती से भक्तिमय हुआ माहौल

जिलाधिकारी के निर्देश पर बाजार वाली ग्राम पंचायतों में 30 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक चलाया गया विशेष सफाई अभियान
आज फोकस में

जिलाधिकारी के निर्देश पर बाजार वाली ग्राम पंचायतों में 30 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक चलाया गया विशेष सफाई अभियान

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें – जिलाधिकारी
आज फोकस में

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें – जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने क्राप कटिंग के जरिए परखा धान का उत्पादन
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने क्राप कटिंग के जरिए परखा धान का उत्पादन

दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण
आज फोकस में

दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp