
- जनपद में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से संचालित हुआ अभियान
अंबेडकरनगर 04 नवम्बर 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश के क्रम में जनपद अम्बेडकरनगर की बाजार वाली 113 ग्राम पंचायतों में दिनांक 30 अक्टूबर 2026 से 04 नवम्बर 2026 तक विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया।
इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए प्रत्येक बाजार एवं क्लस्टरवार सफाई कर्मियों का रोस्टर तैयार कर उनकी ड्यूटी निर्धारित की गई थी। अभियान के अंतर्गत बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों, नालियों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई कराई गई।
उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बाजार क्षेत्रों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। जिलाधिकारी महोदया के निर्देशों के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अभियान की निरंतर निगरानी की गई तथा निर्धारित रोस्टर के अनुसार सफाई कार्य संपन्न कराया गया।
जिला प्रशासन द्वारा जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ जनपद के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करें तथा कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, जिससे जनपद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके।


जिलाधिकारी के निर्देश पर बाजार









