Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

युवाओं में तेजी से बढ़ रहा फैटी लिवर और पेट का कैंसर, दिखने लगें ये 4 लक्षण तो तुरंत हो जाएं सावधान!

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

बदलती जीवनशैली, खानपान की गलत आदतें और शारीरिक गतिविधियों की कमी का असर युवाओं की सेहत पर भी दिखाई दे रहा है। कम उम्र में फैटी लिवर, पाचन संबंधी परेशानी और मोटापे के मामले बढ़ रहे हैं।

Advertisement Box

वहीं हेपेटाइटिस और पेट के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी चिंता का विषय हैं।

अक्सर लोग पेट दर्द, अपच, भूख न लगने और लगातार थकान जैसे लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। समय पर पहचान और उपचार से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

बुधवार को दैनिक जागरण कार्यालय में हुए ‘हेलो डाक्टर’ में विशेषज्ञ डा. सिद्धार्थ मेहरोत्रा ने पाठकों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया खानपान पौष्टिक और सुपाच्य हो और प्रतिदिन 30-30 मिनट सुबह-शाम टहलने की आदत बनाएं।

सवाल : कुछ भी खाने के आधा घंटे बाद पेट गड़बड़ होने लगता है। क्या करें। – डाॅ. नीरू टंडन, जिगर कालोनी

जवाब : सबसे पहले तो आप दूध पीना बंद कर दें। दही-मट्ठा ले सकते हैं। साथ ही व्रत के खानपान के आलावा आपको सामान्य खाने पर ध्यान देना है। घी-तेल वाले खाद्य पदार्थ कर सेवन न करें। साथ ही सेब चबा-चबाकर खाएं। इससे आपको आराम आ जाएगा।

सवाल : सुबह शौच के बाद भी पेट में भारीपन रहता है। – शिवराज सिंह, लदावली

जवाब : आपको दूध का प्रयोग नहीं करना है। अगर चाय अधिक पीते हैं तो उसे बहुत कम कर दें। यानी सुबह और शाम को ही एक-एक चाय ले सकते हैं। साथ ही 30-30 मिनट सुबह और शाम में टहलने की आदत बनाएं। ऐसा करने से आपको आराम होगा।

सवाल : मेरे पेट में कब्ज रहता है। दो-तीन बार शौच जाना पड़ जाता है। – पीएल आनंद, दीनदयाल नगर

जवाब : सुबह की धूप लें। फल और सलाद का इस्तेमाल अधिक करें। हरी सब्जियों का सेवन अधिक करना है। कुछ दिन के लिए इसबगोल की भूसी रात को गुनगुने पानी के साथ लेने से आपका पेट ठीक रहेगा। इसके बाद भी कोई दिक्कत है तो चिकित्सक से परामर्श करें।

सवाल : पिछले छह माह से पेट में दिक्कत हो रही है। दो-तीन बार में ही फ्रैश हो पाता हूं। – अंकित शर्मा, खुशहालपुर

जवाब : रात का खाना साढ़े सात आठ बजे तक समाप्त करें। सोने से पहले गुनगुने पानी से इसबगोल एक चम्मच लेने से आपकी समस्या दूर हो जाएगी। दही का इस्तेमाल आपको अधिक करना है। दूध का इस्तेमाल नहीं करना है।

सवाल : मुझे कब्ज की समस्या है। बहुत दिक्कत हो रही है। – सुनील दत्त, मूंढापांडे

जवाब : आपको अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज को शामिल करना चाहिए। कम से कम 30-30 मिनट पैदल टहलने की वजह से आपको काफी हद तक आराम आ जाएगा। चाय कम कर दें। सामान्य पौष्टिक और सुपाच्य भोजन करें।

सवाल : मेरा बेटा तीन साल का हो गया है। पेट में दर्द बताता है। – हिमांशु शर्मा, हिमगिरी कालोनी

जवाब : आपको अपने बेटे को फल और हरी सब्जियों के खानपान की आदत डालनी चाहिए। इसके अलावा उसे आउटडोर गेम्स में भी लगाएं। बाहर के खानपान से बचें और रात में हलका खाना ही खिलाएं।

सवाल : देर रात खाना खाने के बाद मुझे डकार नहीं आती है। – मो. अब्बास, चौक बाजार कांठ

जवाब : आपको रात का खाना साढ़े सात बजे तक खत्म करना है। दोपहर में खाना खुराक के हिसाब से खा सकते हैं। सुबह का नाश्ता भी ठीक से करें। इसके अलावा आप पैदल टहलने की आदत डालें। इससे आपको काफी आराम होगा।

सवाल : बदहजमी और पेट दर्द की समस्या रहती है। – हसीब अहमद, बरवाला मझरा रामपुर दोराहा

जवाब : आपको अपने खानपान का समय बदलना पड़ेगा। सुबह का नाश्ता नौ बजे तक पूरा कर लें। खाने का समय भी निर्धारित करें। प्रयास करें कि लंच और डिनर समय से करें। भूख से कम खाएं। ऐसा करने से पेट की स्थिति में सुधार आप महसूस करेंगे।

सवाल : मुझे कब्ज की समस्या रहती है। पेट साफ नहीं होता है। – विचित्र पाल सिंह, मूंढापांडे

जवाब : आपको अपने खानपान में फाइबर वाली चीजें शामिल करनी चाहिएं। जैसे सेब और अन्य रेशेदार फल, सब्जियों में भी बिलकुल ऐसा ही करना है। दांत से चबाने में दिक्कत है तो सेब का छिलका उतारकर खाएं।

सवाल : मुझे सुबह में उल्टी महसूस होती है। – मो. दानिश, महमूदपुर माफी

जवाब : रात का खाना जल्दी और हलका यानी सुपाच्य भोजन भूख से कम खाना है। इससे भारीपन और उल्टी जैसा महसूस होने की समस्या खत्म होगी। फल और सलाद की मात्रा खाने में बढ़ाएं।

सवाल : दिनभर में तीन से चार बार फ्रैश होने जाना पड़ता है। – महेश कुमार, डिप्टी गंज

जवाब : आपको सबसे पहले तो अपनी नींद पर ध्यान देना होगा। भरपूर नींद लें और अपने खाने से मीठा कम करें। चाय बंद करें और इसबगोल की भूसी का इस्तेमाल गुनगुने पानी से करें। इससे आपको आराम आ जाएगा।

सवाल : लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें। – इसरार अमरोही, सिरसा कैलसा रोड

जवाब : आपको अपना खानपान ठीक रखना होगा। इसके अलावा पौष्टिक और सुपाच्य भोजन करें। साथ ही अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें। ताजे फल और हरी सब्जियों का इस्तेमाल अधिक करें। इससे आराम मिलेगा।

सवाल : मेरे पेट में दर्द रहता है और गैस भी बहुत बनती है। – संजना बंसवाल, सम्राट अशोक नगर

जवाब : आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करना होगा। सुबह-शाम 30-30 मिनट पैदल टहलने की आदत डालनी होगी। साथ ही हरी सब्जियों का सेवन करना होगा। मौसमी फलों का भी आप सेवन करें। इससे आपकी समस्या दूर होगी।

सवाल : मुझे 10 साल से गैस की समस्या है। पेट के बल नहीं लेट पाता हूं। – प्रकाश सिंह, चंद्रनगर

जवाब : आपको सबसे पहले मिठाई, दूध का सेवन बंद करना होगा। साथ ही अधिक घी-तेल वाले खानपान से भी परहेज जरूरी है। दही का इस्तेमाल जरूर करें। अपना वजन भी कम करें। पौष्टिक और सुपाच्य भोजन करें।

 पांच सवाल और जवाब

सवाल : युवाओं में लिवर की बीमारियां बढ़ने के प्रमुख कारण क्या हैं?

जवाब : युवाओं में जंक फूड, अत्यधिक मीठे पेय, मोटापा, शारीरिक गतिविधियों की कमी और शराब का सेवन फैटी लिवर की समस्या बढ़ा रहे हैं।

सवाल : हेपेटाइटिस क्या है, इसके संक्रमण से युवा कैसे बच सकते हैं?

जवाब: हेपेटाइटिस लिवर में सूजन की बीमारी है। दूषित भोजन-पानी और संक्रमित रक्त से बचें। हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाएं और असुरक्षित सुई साझा न करें।

सवाल : पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं, युवाओं में खतरा कितना है?

जवाब: लगातार अपच, पेट दर्द, जल्दी पेट भरना, भूख कम होना, वजन घटना और खून की उल्टी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच जरूरी है।

सवाल : युवाओं में फैटी लिवर और पेट की बीमारियों की पहचान कैसे होगी?

जवाब: शुरुआती फैटी लिवर में अक्सर लक्षण नहीं दिखते। लिवर फंक्शन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड और चिकित्सकीय जांच से स्थिति का पता लगाया जा सकता है।

सवाल : बदलती जीवनशैली में युवा लिवर और पाचन तंत्र स्वस्थ कैसे रखें?

जवाब: घर का ताजा भोजन करें, फास्ट फूड और मीठे पेय कम लें, रोज व्यायाम करें, पर्याप्त नींद लें और शराब-तंबाकू से पूरी तरह दूरी बनाएं।

सेंट जेवियर्स और हीरा पब्लिक स्कूल के साथ कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज हुआ समझौता
आज फोकस में

सेंट जेवियर्स और हीरा पब्लिक स्कूल के साथ कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज हुआ समझौता

श्रवण धाम में धूमधाम से मनाया गया गंगा उत्सव, दीपदान और गंगा आरती से भक्तिमय हुआ माहौल
आज फोकस में

श्रवण धाम में धूमधाम से मनाया गया गंगा उत्सव, दीपदान और गंगा आरती से भक्तिमय हुआ माहौल

जिलाधिकारी के निर्देश पर बाजार वाली ग्राम पंचायतों में 30 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक चलाया गया विशेष सफाई अभियान
आज फोकस में

जिलाधिकारी के निर्देश पर बाजार वाली ग्राम पंचायतों में 30 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक चलाया गया विशेष सफाई अभियान

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें – जिलाधिकारी
आज फोकस में

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें – जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने क्राप कटिंग के जरिए परखा धान का उत्पादन
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने क्राप कटिंग के जरिए परखा धान का उत्पादन

दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण
आज फोकस में

दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 04 नवंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp