Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“मीठी यादें” रिश्तों की पवित्रता और संवेदना का अनुभवपरक ग्रंथ

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

लेखिका हरजीत कौर (बबली) के द्वारा अपने पिता स्मृतिशेष सुरजीत सिंह जोबन साहब की याद में लिखी गई “मीठी यादें” पुस्तक को पढ़ा, यह पुस्तक मुझे दिल्ली के एक बड़े साहित्यिक कार्यक्रम में “सुरजीत सिंह जोबन स्मृति साहित्य गौरव सम्मान” के साथ लेखिका के द्वारा भेंट की गई है।
गहन संवेदनाओं को समेटे हुए, इस पुस्तक में पिता- पुत्री के वात्सल्य और स्नेह के हृदयस्पर्शी यथार्थ लेखन के साथ, सभी सामाजिक एवं पारिवारिक रिश्तों का आदर्श, विभिन्न उपयोगी साहित्यिक एवं धार्मिक यात्राओं का सजीव चित्रण, स्थानीय परंपराओं एवं भाषा का ज्ञान, गुरुओं एवं संतों का आशीर्वाद, नेक व्यवहार का प्रतिफल एवं व्यावहारिक शिक्षा आदि जीवन से सरोकार रखने वाले विषयों पर लेखिका ने उच्च कोटि का स्मरणीय लेखन किया है।
पुस्तक में संस्मरण और यात्रा साहित्य का आदर्श मिश्रण देखने को मिलता है। लेखिका ने जो जिया है, उसे उसी रूप में लिखा है। वास्तव में यही बात इस पुस्तक की सबसे बड़ी विशेषता है। पुस्तक को पढ़ते समय मुझे भी कई बार भावुक होना पड़ा। कभी मुझे स्मृतिशेष जोबन साहब की याद आयी, तो कभी अपने पिताजी की भी याद आती रही।
पुस्तक में उच्च कोटि की साहित्यिकता भी दर्शनीय है। लेखिका की लेखनी के कमाल की एक छोटी सी बानगी देख सकते हैं-
“पिता तो एक विशाल बरगद का पेड़ है, जिसकी घनी छाया और विशाल जड़ें अपने बच्चों को अपने भीतर समेटे रहती हैं।
जो बिना आँसू आवाज़ के रोता है, वो पिता होता है।
बच्चों की किस्मत के छेद को अपनी बनियान में पहन लेता है, वो पिता होता है।
जो अपनी आँखों में दूसरों के सपने सँजोता है, वो पिता होता है।
पिता करता है, कहता नहीं। जब तक पिता समझ में आता है तब तक वो जा चुका होता है।”
पुस्तक में कुल 20 लेख हैं, जिनके शीर्षक हैं- पिता, पापा का जीवन, ऐसे थे मेरे पापा, माँ की नजर में पापा, पापा की किताबें, किरायेदार चला गया, बेटी, बख्शीश दरबार, पैरालाइज, आनंदपुर साहिब, पोंटा साहिब, जब पापा को डेंगू हुआ, फतेहगढ़ साहिब, 2019- दमदमा साहिब, तब सब ठीक था, दस्तक, फरवरी- बालाजी हॉस्पिटल, 1 फरवरी- 2022, पापा के साथ वो दिन, पापा की आखिरी यात्रा।
“साहित्यकलश पब्लिकेशन पटियाला” से संपादक सागर सूद संजय के द्वारा संपादित उच्च कोटि की यह पुस्तक भाषा की दृष्टि से त्रुटिविहीन, उपयोगी और आकर्षक है। लेखिका हरजीत कौर (बबली) के द्वारा लिखित पुस्तक “मीठी यादें” रिश्तों की पवित्रता और संवेदना का एक अनुभवपरक एवं अनूठा संस्मरण ग्रंथ है, जो सभी को पढ़ने लायक है।
– डॉ राम शंकर सिंह

भारत के हाथ से निकल गया था मैच, फिर मनाल-मोहित ने पलटी बाजी, आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को रौंदा
आज फोकस में

भारत के हाथ से निकल गया था मैच, फिर मनाल-मोहित ने पलटी बाजी, आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं सैनिक विश्राम गृह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वर्चुअल लोकार्पण
आज फोकस में

नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं सैनिक विश्राम गृह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वर्चुअल लोकार्पण

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयं सेवकों द्वारा अभिगृहीत बस्तियों में मतदान के प्रति किया गया जागरूक
आज फोकस में

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयं सेवकों द्वारा अभिगृहीत बस्तियों में मतदान के प्रति किया गया जागरूक

थाना दिवस पर डीएम एवं एसपी ने आलापुर में थाने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुना
आज फोकस में

थाना दिवस पर डीएम एवं एसपी ने आलापुर में थाने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुना

पराली जलाए जाने पर कृषकों पर दर्ज होगी एफआईआर,वसुला जाएगा जुर्माना
आज फोकस में

पराली जलाए जाने पर कृषकों पर दर्ज होगी एफआईआर,वसुला जाएगा जुर्माना

स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें पत्रकार बंधु, जनपदवासियों को ऑनलाइन स्व-गणना के लिए करें जागरूक: जिला जनगणना अधिकारी
आज फोकस में

स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें पत्रकार बंधु, जनपदवासियों को ऑनलाइन स्व-गणना के लिए करें जागरूक: जिला जनगणना अधिकारी

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

रविवार, 15 नवंबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp