Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें पत्रकार बंधु, जनपदवासियों को ऑनलाइन स्व-गणना के लिए करें जागरूक: जिला जनगणना अधिकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • 16 से 30 नवंबर 2026 तक https://se.census.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है स्व-गणना की सुविधा।
  • जिला जनगणना अधिकारी ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों से राष्ट्रीय जनगणना अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार की अपील की।

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 19 नवम्बर 2026। प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देशों के क्रम में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर जनपद के पत्रकार बंधुओं से जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिकाधिक जनपदवासियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने में सहयोग की अपील की गई।
प्रेस वार्ता के दौरान जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए जनपदवासी आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने परिवार एवं आवास से संबंधित आवश्यक जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
उन्होंने पत्रकार बंधुओं से अपील की कि वे समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया, निर्धारित समयावधि एवं आधिकारिक पोर्टल की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे अधिकाधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठाते हुए निर्धारित अवधि में अपनी स्व-गणना पूर्ण कर सकें।
उन्होंने जनपदवासियों से भी अपील की कि वे 30 नवंबर 2026 तक अपनी स्व-गणना अवश्य पूर्ण करें तथा अपने परिवारजनों, मित्रों, परिचितों एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
जिला जनगणना अधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, नीतियों एवं भविष्य की रणनीतियों के निर्माण का एक महत्वपूर्ण आधार है। यह केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि राष्ट्र के समग्र विकास की दिशा निर्धारित करने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है। इसकी सफलता प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग पर निर्भर करती है। सभी जनपदवासियों से राष्ट्रहित में इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनें और 16 से 30 नवंबर 2026 तक https://se.census.gov.in पर अपनी स्व-गणना पूर्ण कर जनगणना-2027 को सफल बनाने में सहभागी बनें।

Advertisement Box

आज फोकस में

पराली जलाए जाने पर कृषकों पर दर्ज होगी एफआईआर,वसुला जाएगा जुर्माना
आज फोकस में

पराली जलाए जाने पर कृषकों पर दर्ज होगी एफआईआर,वसुला जाएगा जुर्माना

<span class=स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें पत्रकार बंधु, जनपदवासियों को ऑनलाइन स्व-गणना के लिए करें जागरूक: जिला जनगणना अधिकारी">
आज फोकस में

स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें पत्रकार बंधु, जनपदवासियों को ऑनलाइन स्व-गणना के लिए करें जागरूक: जिला जनगणना अधिकारी

“मीठी यादें” रिश्तों की पवित्रता और संवेदना का अनुभवपरक ग्रंथ
आज फोकस में

“मीठी यादें” रिश्तों की पवित्रता और संवेदना का अनुभवपरक ग्रंथ

यूपी में छुट्टियों की तारीख बदली, अब इस दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज
आज फोकस में

यूपी में छुट्टियों की तारीख बदली, अब इस दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज

भाजपा ने जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति
आज फोकस में

भाजपा ने जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 14 नवंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp