Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लोक तंत्र की धज्जियां विपक्षी पार्टियों के लोग उड़ा रहे हैं- विजय प्रताप सिंह

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। भाजपा की मासिक और एस एस आई आर (विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान) के सम्बन्ध में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय एस एस आई आर संयोजक विजय प्रताप सिंह की उपस्थिति और भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रत्येक घर में नल से स्वच्छ जल पहुंचा रही है। आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रूपए तक का फ्री इलाज किया जा रहा है। गरीबों को फ्री राशन, 5 लाख से अधिक लोगों को बिना घूस दिए सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। भाजपा सरकार ने हर समाज के लिए अनेकों काम किए हैं कहा कि लोकतांत्रिक देश के लोक तंत्र की धज्जियां विपक्षी पार्टियों के लोग उड़ा रहे हैं। भाजपा सरकार का लोकतंत्र पर भरोसा है। विधान सभा चुनाव में जनता विपक्षी पार्टियों को नकार देगी, इसी लिये अभी से ही वह वोट चोरी का राग अलापने लगी हैं। भाजपा के सभी कार्यकर्ता, बी एल ए 1 और 2 को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लग कर नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने और संशोधन कार्य में लगने का आवाहन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने संगठनिक विषयों की चर्चा करते हुए कहा कि संगठन के प्रत्येक दायित्व धारी कार्यकर्ता संगठन की कार्यों के साथ ही जन समस्याओं का भी समाधान करवाने में सदैव तत्परता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विधान सभा प्रभारियों की उपस्थिति में विधानसभा स्तर पर बैठकों की तिथि, स्थान और समय निर्धारित किया। संचालन जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से अकबरपुर विधान सभा प्रभारी कमला शंकर पाण्डेय, जलालपुर प्रभारी गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, आलापुर बसंती सिंह, कटेहरी रघुनन्दन चौरसिया, विकास मोदनवाल, पंकज वर्मा, सुमन पाण्डेय, डॉ विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, बजरंगी पाठक, केशरी नंदन त्रिपाठी, अभिषेक निषाद, आकाश वर्मा, अंजू पाण्डेय, अखण्ड प्रताप वर्मा, उमा शंकर शुक्ला, शिव पूजन राजभर,अभिमन्यु अग्रहरि, अमरजीत मौर्य, परशुराम चौधरी, दीपिका शाह, शाश्वत मिश्र, मनीष मिश्र, अमित सिंह, सुग्रीव कन्नौजिया, संतोष सिंह बबलू, अरविंद सिंह डिंपू, गौरव श्रीवास्तव, शशि द्विवेदी, तेजस्वी जायसवाल आदि शामिल रहे।

Advertisement Box

भारत के हाथ से निकल गया था मैच, फिर मनाल-मोहित ने पलटी बाजी, आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को रौंदा
आज फोकस में

भारत के हाथ से निकल गया था मैच, फिर मनाल-मोहित ने पलटी बाजी, आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं सैनिक विश्राम गृह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वर्चुअल लोकार्पण
आज फोकस में

नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं सैनिक विश्राम गृह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वर्चुअल लोकार्पण

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयं सेवकों द्वारा अभिगृहीत बस्तियों में मतदान के प्रति किया गया जागरूक
आज फोकस में

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयं सेवकों द्वारा अभिगृहीत बस्तियों में मतदान के प्रति किया गया जागरूक

थाना दिवस पर डीएम एवं एसपी ने आलापुर में थाने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुना
आज फोकस में

थाना दिवस पर डीएम एवं एसपी ने आलापुर में थाने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुना

पराली जलाए जाने पर कृषकों पर दर्ज होगी एफआईआर,वसुला जाएगा जुर्माना
आज फोकस में

पराली जलाए जाने पर कृषकों पर दर्ज होगी एफआईआर,वसुला जाएगा जुर्माना

स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें पत्रकार बंधु, जनपदवासियों को ऑनलाइन स्व-गणना के लिए करें जागरूक: जिला जनगणना अधिकारी
आज फोकस में

स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें पत्रकार बंधु, जनपदवासियों को ऑनलाइन स्व-गणना के लिए करें जागरूक: जिला जनगणना अधिकारी

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 15 नवंबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp