Written by
Asha Bharti News

- थाना समाधान दिवस पर दिए शिक़ायती पत्र पर राजस्व व पुलिस विभाग ने त्वरित की कार्रवाई
(आशा भारती नेटवर्क)
बेवाना,अंबेडकरनगर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बेवाना में आवेदक दिलीप कुमार पुत्र श्रीदेव, निवासी ग्राम द्वारा द्वारा चकमार्ग संख्या 1051, रकबा 0.048 हेक्टेयर की पैमाइश कराए जाने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पैमाइश कराकर अस्थायी कब्जे को हटवा दिया गया। वर्तमान में मौके पर आवागमन सुचारु है तथा किसी प्रकार का अवरोध नहीं है।











