Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एक अप्रैल से स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगा परिवहन विभाग

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश ने 01 अप्रैल 2026 से प्रदेश के सभी जनपदों में स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत जनपद अम्बेडकर नगर में स्कूल बसों और वैन की सघन जांच की जाएगी तथा निर्धारित मानकों का पालन न करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया की अभियान के दौरान स्कूल वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, पंजीकरण तथा चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जाएगी। इसके साथ ही वाहनों में जीपीएस, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट-एड बॉक्स और अग्निशामक यंत्र जैसी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच होगी। उन्होंने ने बताया कि ओवरलोडिंग, अनफिट वाहन या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर चालान, वाहन सीज करने तथा परमिट निरस्त करने जैसी कार्रवाई की जाएगी। सभी स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों को समय रहते पूरा कर लें, ताकि अभियान के दौरान किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को केवल मानक के अनुरूप चलने वाले स्कूल वाहनों से ही भेजें।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

सोमवार, 22 जून 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp